हमेशा रहना है फिट एंड फैन, तो महिलाएं डाइट में शामिल करें ये 5 Super foods

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 09:14 AM (IST)

नारी डेस्क: अच्छा खाना ही अच्छी सेहत का राज होता है। इससे हमारी शरीर की सारी जरूरतें पूरी होती हैं।  महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही अलग- अलग मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जिससे महिलाओं के शरीर पर चमत्कारी असर पड़ता है। इससे महिलाएं लंबे समय तक हेल्दी रहती हैं। आइए आपको बताते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में.....

फलियां

महिलाओं के लिए फलियां किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और ब्लड शुगर कम होती है। इससे महिलाओं का हार्ट हेल्दी रहता है।

PunjabKesari

फल

महिलाओं को अपनी डाइट में पपीता, ग्रेपफ्रूट, जामुन और चेरी को जरूर शामिल करें। इससे महिलाओं को स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम होता है और हार्ट हेल्दी होता है। जामुन और चेरी में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ,स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान से बचा सकते हैं। उम्र बढ़ने के साथ जामुन आपके दिमाग को तेज रखने में मदद करता है। इससे स्किन जवां रहती है और पपीता सर्विकल और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

दही

50 साल की उम्र के बाद महिलाओं को ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है। दही में ये भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए महिलाओं को अपनी डाइट में 1 कटोरी दही जरूर शामिल करना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। वहीं ये आंत और पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा होता है।

PunjabKesari

अलसी

अलसी के बीज में ओमेगा- 3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे अन्य पोषक तत्वों का एक अच्छा स्नोत है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से पीरियड्स को रेगुलेट होने में मदद मिलती है। साथ ही ये पीरियड्स के क्रैम्पस से भी राहत दिलवाता है। वहीं अलसी के बीज में मौजूद ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को भी काफी हद तक काम करते है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

 टमाटर

महिलाओं को टमाटर अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला लाइकोपीन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। कई सारी स्टडीज में ये पाया गया है कि टमाटर में मौजूद लाइकोपीन ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है। वहीं इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है जो सेल डैमेज से लड़ता है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static