दुनिया के सबसे रहस्यमयी जंगल (Pix)

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2016 - 11:38 AM (IST)

जंगल ही एकमात्र सहारा है, जो हमे ऑक्सीजन देते है, अगर यहीं न हो तो शायद इंसान का धरती पर रहना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हो जाएं। दुनिया में वैसे तो बहुत से जंगल है और दिनों-दिन खत्म भी होते जा रहे है। इन्हीं जंगलों में कुछ ऐसे रहस्यमयी जंगल भी है, जिनका रहस्या किसी को पता नहीं है। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे ही रहस्यमयी जंगलों के बारे में बताने जा रहे है। 

 

1. ब्लैक फॉरेस्ट, जर्मनी

जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट में भूतों, परियों से जुड़े कई डरावने किस्से मशहूर हैं, जिस कारण लोग यहां जाने से घबराते हैं !

2. हेलेर्बोस फॉरेस्ट, बेल्जियम

यह जंगल किसी परी लोक जैसा दिखता है। बेल्जियम का हेलेर्बोस फॉरेस्ट में बारिश के दिनों में बैंगनी-नीले बेल्जियन फूलों की भरमार हो जाती है। 

3. गॉब्लिन के जंगल, न्यूजीलैंड

यह जंगल अपने चमकीले पेड़ों की वजह से काफी लोकप्रिय है। यहां के पेड़ चमकीले होने का कारण है कि यहां ज्यादातर समय में बारिश होती रहती है, जिससे पेड़ हरे-भरे होने के साथ इन पेड़ों पर काई जमा हो जाती है, जो इन पेड़ों को एक अलग ही चमक देती है। 

4. राटा फॉरेस्ट, न्यूजीलैंड

यह जंगल भी हाइकिंग के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां सूखे तने वाले पेड़ होते हैं जो सीधे ना होकर टेढ़े-मेढ़े होते हैं । 

5. क्रुकेड फॉरेस्ट, पोलैंड

यहां के पेड़ों का निचला हिसा मुड़ा हुआ होता है लेकिन आज तक ये समझ नहीं आया की इन पेड़ों का इस आकार के होने के पीछे क्या कारण है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static