'बादल पे पांव है'...भारतीय महिला Pilots की संख्या है दुनिया में सबसे ज्यादा!

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 12:02 PM (IST)

भारत में नारी सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियानों का असर अब देखने को मिल रहा है। एक ऐसा देश जो वैश्विक लैंगिक समानता की रैकिंग में 146 देशों में 135वें स्थान पर है, उस देश में महिला पायलटों के मामले में पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया। इंटरनेशनल सोसायटी आफ वीमन एयरलाइन पायलट्स ने रिपोर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

 

भारतीय एयरलाइन पायलटों में 12.4 प्रतिशत महिलाएं

आंकड़ों के अनुसार में कुल पायलटों में 5.8 % महिलाएं हैं। भारत महिला के मामले में विश्व औसत से आगे निकल गया है। भारत में महिला पायलटों का अनुपात 12.4 % है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।

PunjabKesari

कंघे से कंधा मिलाकर महिलाएं आईं आगे

पहले जिन क्षेत्रों में पुरुषों का एकाधिकार माना जाता है, आज महिलाएं वहां भी परचम फहरा रही हैं। एसटीईएम और तकनीकी क्षेत्रों इनके एक आकर्षण बने हैं। भारतीय सशस्त्र बल में भी महिला पायलटों की भर्ती में तेजी आई है।

PunjabKesari

परिवार से मिल रहा है समर्थन

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय महिला पायलटों को अपने परिवार से भी पूरा समर्थन मिल रहा है। इसी वजह से एक ऐसी नौकरी जहां ज्यादातर समय परिवार से दूर बिताना पड़ता है, उसमें भी महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले पा रही हैं।

PunjabKesari

एयरलाइंस दे रही है महिलाओं को जरुरी सुविधाएं

भारत में एयरलाइंस ने महिला पायलट्स के लिए काफी सुविधाजनक माहौल तैयार किया है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन 'इंडिगो' की बात करें तो ये महिला पायलट को काफी आसान शर्तों पर जॉब देती है। महिला पायलट को प्रेग्नेंसी के दौरान उड़ान की ड्यूटी नहीं दी जाती। कानून के अनुसार, उन्हें 26 महीने की तनख्वाह के साथ मैटरनिटी लीव दी जाती है। इसके साथ ही बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच भी उपल्बध होते हैं। जब तक बच्चा 5 साल का न हो जाए, तब तक महिला पायलेट्स फ्लेक्सिबल कॉन्ट्रैक्ट ले सकती हैं। इसमें एक कैलेंडर महीने में 2 हफ्ते की छुट्टी दी जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static