Achievement: फोर्ब्स इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर छाई हॉकी की 'रानी'

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 11:24 AM (IST)

भारत की महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। अब वह भी  शक्तिशाली महिलाओं की फोर्ब्स की सूची में शामिल हो गई हैं। उन्हे फोर्ब्स के कवर पेज में जगह मिली है। गरीबी और आर्थिक बदहाली भरे जीवन से टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान संभालने तक का उनका सफर काफी सराहनीय है।  

PunjabKesari

हरियाणा की रहने वाली है रानी

हरियाणा के शाहबाद मारकंडा की रहने वाली रानी को आज देश ही नहीं पूरी दुनिया पहचानती है। रानी रामपाल ने रातों रात इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की है। इसके लिए उन्होंने सालों तक  पसीना बहाया है। उनके पिता घोड़ा गाड़ी चलाने का काम करते थे।वे दिन में मुश्किल से 100 रुपए तक कमा पाते थे। 

PunjabKesari

पिता ने दिया पूरा साथ 

रानी जब 6 से 7 साल की हुईं, तो उन्हें मैदान में दूसरे बच्चों को देखने के बाद हॉकी खेलने का शौक हुआ। उन्होंने अपने पिता से हॉकी खेलने की इच्छा व्यक्त की, उन्होंने भी अपनी तकलीफों को पीछे छोड़ते हुए बेटी के सपनों पर ध्यान देना शुरू किया। रानी रामपाल ने बताया था कि उन्हे मैदान पर एक टूटी हुई हॉकी स्टिक मिली थी, जिसके साथ  ही अभ्यास करना शुरू किया। 

PunjabKesari

दुनिया में बनाई अपनी पहचान 

रानी के पास ट्रेनिंग के कपड़े नहीं थे, इसलिए वह सलवार कमीज में ही इधर-उधर भागा करती थी। परिवार को भी यही चिंता थी कि उनकी लड़की को खेलते समय शॉर्ट स्कर्ट पहननी होगी। सौभाग्य से, उसके माता-पिता ने सामाजिक दबाव को छोड़ दिया और अपनी बेटी को उसके सपने का पीछा करने दिया। आज की बात करें तो रानी  रामपाल देश की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी खिलाड़ी और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। अपने राष्ट्रीय करियर की शुरुआत से ही, उसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और देश का नाम रौशन किया है

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static