करियर में खूब नाम कमाती हैं L नाम की लड़कियां, कभी नहीं मानती हार

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2020 - 02:21 PM (IST)

किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर बेहद मायने रखता है। इससे उसके स्वभाव, रूचियों व आदतों के बारे में पता लगाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको अंग्रेंजी के 'L' अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियों के बारे में बताते हैं। ये लड़कियों अपनी खूबसूरती व रोमांटिक अंदाज से किसी का भी दिल आसानी से जीत लेती है। प्यार के मामले में ईमानदार होने के चलते ये अपने जीवनसाथी का हर परिस्थिति में साथ देती है। तो चलिए जानते हैं ये इन लड़कियों में पाए जाने वाली अन्य खूबियों के बारे में...

जिम्मेदारियों को समझने वाली

'L' अक्षर के नाम वाली लड़कियां अपने घर- परिवार को बेहद महत्व देती है। ऐसे में ये उनकी पसंद व नासपसंद का अच्छे से ध्यान रखती है। घर की सुख- शांति बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिशें करती है। ये एक परफेक्ट बीवी के साथ बहू भी बनती है। ऐसे में ये अपनी फैमिली

दमदार पर्सनैलिटी की मालिक 

इस अक्षर लड़कियां बेहद दमदार पर्सनैलिटी की होती है। दिखने में बेहद खूबसूरत होने के साथ ये अपनी बातों से भी किसी को पल भर में दीवाना बना लेती है। इन्हें देखकर हर कोई इनका दोस्त बनने की इच्छा रखता है।  की जान कहलाती है। 

nari,PunjabKesari

रोमांटिक 

बात इनके बिहेव की करें तो ये काफी रोमांटिक होती है। इनके प्यार सबसे ज्यादा मायने रखता है। अपने साथी के साथ प्यारभरा रिश्ता बनाने के साथ उसके साथ उम्र भर साथ निभाती है। ये लड़कियां अपने साथी की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। साथ ही ये अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए कुछ की परेशानी व दर्द को अच्छे से छुपा लेती है। 

पार्टनर के लिए कुछ भी करने वाली

इन लड़कियों के लिए अने पार्टनर से बढ़कर कुछ नहीं होता है। ये एक बार जिसके साथ भी रिश्ते में पड़ती है, पूरी ईमानदारी के साथ अपना रिश्ता निभाती है। पार्टनर को खुश करने के लिए उनकी मनपसंद की डिशिज बनाना व सरप्राइज देना इन्हें काफी अच्छा लगता है। 

करियर में खूब कमाती है नाम

आत्मविश्वास से भरी ये लड़कियां किसी भी फील्ड में खूब नाम कमाती है। इनकी लगन व मेहनत इन्हें जल्दी ही ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचाने का काम करती है। 

nari,PunjabKesari

गुस्सा करने वाली

इन लड़कियों का नेगेटिव प्वाइंट होता है इनका गुस्सा जो हमेशा इनकी नाक पर ही रहता है। ऐसे में कोई बात गलत लगने पर इनका गुस्सा संभाले नहीं संभलता है। ऐसे में ये जो दिल में आए बोल देती है। मगर गुस्सा शांत होने के बाद इन्हें अपनी गलती का एहसास हो जाता है। साथ ही ये माफी मांगने से भी कतराती नहीं है। 

छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढने वाली

ये लड़कियां छोटी- छोटी चीजों को भी खूब एन्जॉय करना पसंद करती है। इनके इसी नेचर के चलते ये हर हाल में खुश रहती है। ऐसे में ये दूसरों को भी खुशियां बांटती है। इनके इस गुण के चलते लोग जल्दी ही इनसे इंप्रेस हो जाते हैं। साथ ही इनके दोस्त बनने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इनकी फ्रेंड लिस्ट काफी लंबी होती है। 

जल्दबाजी में नहीं करती कोई काम 

'L' अक्षर की लड़किय़ां कोई भी काम जल्दबाजी में करने की जगह धैर्य मन से करना सही समझती है। इन्हें हर काम को प्लानिंग  के साथ करना सही लगता है। किसी भी स्थित में ये लड़कियां पीछे मुड़कर देखना पसंद नहीं करती है। सारी कामों को सही व योजनाबंद तरीके ससे करके उसे पूरा करने की काबिलियत रखती है।  

nari,PunjabKesari

प्रैक्टिकल लेकिन रहस्यमयी

इन्हें हर चीज को गहराई से सोचने की आदत होती है। इनके दिल और दिमाग में क्या चल रहा है इसका पता लगाना काफी मुश्किल होता है। मगर सामने वाले के मन में क्या चल रहा है ये इन्हें अच्छे से समझने में सक्षम होती है। 

भरोसे से जीतती है सबका दिल

भावुक व ईमानदार होने से ये किसी का भी दिल दुखाना अच्छा नहीं लगता है। साथ ही अपने दोस्तों व फैमिली के लिए पूरी तरह समर्पित होती है। कोई बात गलत लगने पर ये किसी से लड़ने या धोखा देने की जगह उस मुद्दे पर साफ- साफ बात करना सही समझती है। ऐसे में ये अपने इसी गुण से सभी की दिल जीत लेती है। साथ ही सभी के साथ ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static