51 साल की Pooja Bhatt खुद को ऐसे रखती हैं फिट, आप भी अपनाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 02:52 PM (IST)

हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट अपने जमाने में खूब चर्चा में रहती थीं। पूजा इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'जख्म' जैसी फिल्मों से रातों-रात स्टार बनीं एक्ट्रेस ने 90 के दशक में अपने अभिनय और ग्लैमर के दम पर बॉलीवुड में सनसनी मचा दी थी। आज एक्ट्रेस अपना 51 वां जन्मदिन मना रही हैं। चाहे ही वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन कैमरे के पीछे बहुत एक्टिव है। वो बहुत फिट हैं, इसके पीछे की वजह है उनका डाइट और फिटनेस रूटीन। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं कि कैसे आप उनकी डाइट से इंस्पिरेशन लेकर अपनी फिटनेस दुरुस्त रख सकती हैं...

योगा
51 साल की पूजा रोजाना योगा करती हैं। जी हां, वो रोज सुबह उठकर 30 मिनट योगा को देती हैं जिसमें सूर्यानमस्कार और प्राणायम शामिल होते हैं। 

PunjabKesari

मॉर्निंग वॉक
वहीं एक्ट्रेस को हार्ड कोर एक्सरसाइज करना पसंद नहीं है, इसलिए वो मॉर्निंग वॉक करती हैं। आपको बता दें कि मॉर्निंग वॉक भी आपको फिट रखने के लिए काफी है। अगर आप अपने दिन की शुरूआत 30 मिनट की वॉक से करते हैं तो ये आपको बहुत फायदा देगी। 

PunjabKesari

मेडिटेशन

पीस ऑफ माइंड और तनाव को दूर करने के लिए वो रोज आधा घंटा मेडिटेशन जरुर करती हैं। 

वहीं पूजा योगा के साथ-साथ हेल्दी डाइट पर भी बहुत भरोसा करती हैं। वो स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं और अपने खाने पर बहुत ज्यादा ध्यान देती हैं। वहीं पूजा अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अपना खाना खुद बनाना पसंद करती हैं क्योंकि उन्हें घर का खाना पसंद है। वो अपनी डाइट में ज्यादातर फल लेती हैं। आइए जानते हैं वो दिनभर में अपनी डाइट में क्या शामिल करती हैं.....

ब्रेकफास्ट

वह सुबह के नाश्ते में एक बाउल ताजे फलों का लेती है।

लंच

वहीं लंच में पूजा एक बाउल दाल, एक बाउल सब्जी, ब्राउन राइस, सलाद, दही और साथ में बाजरे की रोटी लेती हैं।

PunjabKesari

वहीं वो शाम को एक कप गर्मा-गर्म चाय या कॉफी लेना पसंद करती हैं।

PunjabKesari

डिनर

रात को पूजा हल्का खाना ही पसंद करती हैं। ज्यादतर एक्ट्रेस गर्मागर्म सूप, कभी-कभी सलाद या फिर उबली हुई सब्जियां लेनी पसंद करती हैं।

पूजा को वैसे छोले चावल बहुत पसंद हैं, लेकिन वो हमेशा इसे नियंत्रण में ही खाती हैं। वहीं वो दिन भर में खूब सारा पानी भी पीती हैं जो उन्हें हाइड्रेट रखता है और ये ही उनकी ग्लोइंग स्किन का राज भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static