नए साल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 04:38 PM (IST)
नारी डेस्क: 2026 का सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होगी, जो अपने सूतक काल, धार्मिक महत्व और राशियों पर इसके प्रभाव के कारण लोगों का ध्यान खींचेगा। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा, वे कहा दिखाई देंगे वे पूर्ण होंगे और वे आध्यात्मिक प्रथाओं और दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करेंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
इस दिन लगेगा पहला सूर्य ग्रहण
2026 में दो सूर्य ग्रहण होंगे। पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जबकि दूसरा वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। 2026 का पहला सूर्य ग्रहण मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा,लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में दिखाई न देने के कारण, सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा, और इसका भारतीय क्षेत्रों पर कोई धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
अगस्त में लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण
दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (कंकणाकृति सूर्य ग्रहण) होगा। यह कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगेगा। इस ग्रहण के दौरान सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध और केतु होंगे, जबकि बृहस्पति और मंगल का गहरा प्रभाव रहेगा। शुक्र सूर्य से दूसरे भाव में और वक्री शनि छठे भाव में होंगे। यह ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में जन्मे लोगों के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान में रखें ये बातें
सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है। इस दौरान शुभ काम करने से बचना चाहिए। सूतक काल ग्रहण खत्म होने तक रहता है। हालांकि, जिन जगहों पर ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सूतक काल लागू नहीं होता, और रोज़ाना के काम सामान्य रूप से किए जा सकते हैं। सूर्य ग्रहणके दौरान, पूजा-पाठ, ध्यान और मंत्रों का जाप करने की सलाह दी जाती है। भक्त भगवान सूर्य या भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। गर्भवती महिलाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को ग्रहण देखने से बचना चाहिए। इस दौरान जाप करना आध्यात्मिक रूप से बहुत फायदेमंद माना जाता है।

