निशान साहिब संग श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना, इस दिन खुलेंगे कपाट

punjabkesari.in Saturday, May 24, 2025 - 01:42 PM (IST)

नारी डेस्क: उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के लिए भारी उत्साह और धार्मिक आस्था के बीच सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था शनिवार सुबह गोविन्द घाट गुरुद्वारा परिसर से पवित्र निशान साहिब के साथ रवाना हुआ। इस प्रथम जत्थे की अगुवाई पावन पंज प्यारों द्वारा की जा रही है। जो सिख परंपरा में अत्यंत सम्मानित हैं। बैण्ड, बाजों की मधुर धुन और‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल'के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का पहला जत्था पुरी श्रद्धा के साथ हिमालय पर स्थित हेमकुंड साहिब दर्शन यात्रा के लिए निकला। 

PunjabKesari
यात्रा की शुरुआत से ही प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर विशेष रूप से प्रथम जत्थे के साथ कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह पहला जत्था आज रात घांघरिया स्थित गुरुद्वारे में विश्राम करेगा। रविवार प्रात: 25 मई जत्था घांघरिया से श्री हेमकुण्ड साहिब के प्रस्थान करेगा। इस जत्थे के वहां पहुंचने के उपरांत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 25 मई को हेमकुण्ड साहिब के कपाट सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ आधिकारिक रूप से खोल दिए जाएंगे। 

PunjabKesari
वहीं इससे पहले सोशल मीडिया पर हेमकुंड साहिब का कुछ तस्वीरें भी सामने आई , जिसमें पवित्र सरोवर र्फ की सफेद चादर से ढका नजर आया। यहां का  तापमान माइनस 10 से माइनस 15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। हेमकुंड साहिब के कपाट हर साल गर्मियों में श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं। इस बार कपाट 25 मई रविवार को खोले जाएंगे,  ऐसे में श्रद्धालुओं का पहला जत्था वहां के लिए रवाना हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static