शादी छोड़ वीडियो बनाने में लगा दूल्हा, दुल्हन ने स्टेज में ही कर दी थप्‍पड़ों की बरसात

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 03:15 PM (IST)

वाे जमाना गया जब दूल्हा-दुल्हन शादी में एक दूसरे को देखकर  शर्माते थे। अब  शर्माना तो दूर लड़का- लड़की इज्जत देना भी भूल गए हैं, तभी तो आए दिन शादी के बीच ही दूल्हा-दुल्हन की लड़ाई की खबरें सामने आ रही है। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख किसी भी हंसी छूट जाए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)


खूब चर्चा में बने इस वीडियो में देख सकते हैं कि स्टेज में खड़ी दुल्हन अपने होने वाली पति को मिठाई खिलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह जनाब तो फोटो खींचने में लगे हुए हैं। दूल्हे की यह हरकत देख दुल्हन का पारा  चढ़ जाता है और वह उसके चेहरे पर  मिठाई उठाकर मारती थी।

PunjabKesari
बस फिर क्या था, दुल्हन की यह हरकत देख दूल्हा भी आग बबूला हो जाता है और वह अपनी होने वाली पत्नी पर थप्पड़ों की बरसात कर देता है। लड़की भी कहां हार मानने वाली थी उसने भी बराबारी करे हुए दूल्हे राजा का चांटे मार- मार कर मुंह लाल कर दिया। वीडियो में देख सकते हैं कि कभी दूल्हा तो कभी दुल्हन एक दूसरे को चांटे मार रहे हैं।

PunjabKesari
इस वीडियो  पर लोग तमकर मजे ले रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन सबके सामने जिस तरह की हरकत कर रहे हैं उसे देखकर पहले तो लोग हैरान हो गए हैं और फिर सभी के मन में यह सवाल है कि अभी से इनका ये हाल है तो आगे जाकर क्या होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static