छोटे पर्दे की पढ़ी-लिखी बहुएं, एक्टिंग की तरह पढ़ाई के मामले में भी हैं Top पर

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 03:22 PM (IST)

बॉलीवुड की ही तरह टेलीविजन की तमाम एक्ट्रेस भी लाखाें दिलों में राज कर रही हैं। वह टैंलेंट और खूबसूरती के मामले में कई हसीनाओं  को पीछे छोड़ रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी, हीना खान और तेजस्विनी प्रकाश सहित टीवी की बहुएं एक्टिंग की तरह पढ़ाई-लिखाई के मामले पर भी टाॅप पर हैं।  तो चलिए जानते है छोटे पर्दे की इन हसीनाओं के  एजुकेशन के बारे में। 

PunjabKesari
हिना खान 

ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपनी पहचान बनान वाली हिना खान ने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया। पढाई पूरी करने के बाद हिना ने एयर होस्टेस कोर्स के लिए आवेदन किया था, लेकिन मलेरिया हो जाने की वजह से वह वह इस कोर्स को पूरा नहीं कर पाई और उसी समय हिना को टीवी सीरियल से ऑफर आया। हीना  ने 2009 में हिंदी टेलीविज़न में डेब्यू किया और उन्हे अक्षरा नाम से प्रसिद्धि मिली। 

PunjabKesari
दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी के चर्चित सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में ईशी मां के किरदार से देश के घर-घर तक पहुंचने वाली दिव्यांका ने जिंदगी में कई चुनौतियो का सामना किया है। दिव्यांका ने अपने स्कूल की पढाई कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल भोपाल से पूरी की है और कॉलेज की पढाई सरोजिनी नायडू गवर्नमेंट गर्ल्स पी. जी. कॉलेज भोपाल से पूरी की है। उन्होंने अपने माउन्टिनिर का कोर्स नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से पूरा किया था। स्कूल के दिनों में पढ़ाई- लिखाई से ज्यादा उनका झुकाव एडवेंचरस स्पोर्ट्स की तरफ था।  

PunjabKesari

तेजस्वी प्रकाश 

हिंदी टेलीविज़न की जानी मानी अभिनेत्रियों  तेजस्वी प्रकाश का जन्म सऊदी अरब में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। तेजस्वी को बचपन से ही एक्टर बनना था और इसलिए उन्होंने 18 साल की उम्र से ही अभिनय करना शुरू किया था। उन्होंने सबसे ज़्यादा लोकप्रियता सीरियल ‘स्वरागिनी’ से बटोरी हैं।

PunjabKesari

साक्षी तंवर

टेलीविज़न की जानी- मानी अभिनेत्री साक्षी तंवर ने बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है  साक्षी ने अपने अभिनय की शुरुआत 1996 से ही कर दी थी, लेकिन उन्हें कामयाबी एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘कहानी घर घर की’ से मिलनी शुरू हुई थी। साक्षी ने अपने स्कूल की पढाई ‘केंद्रीय विद्यालय’ से पूरी की है और कॉलेज की पढाई ‘लेडी श्री राम कॉलेज’, दिल्ली से पूरी की है। साक्षी ने अपने प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स को पूरा करने के बाद ‘5 स्टार होटल’ में सेल्स ट्रेनी के रूप में काम किया था। 

PunjabKesari
दीपिका सिंह 

 टीवी धारावाहिक “दिया और बाटी हम” से अपनी पहचान बनाने वाली दीपिका सिंह का जन्म राजपूत घराने में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली में लोकल एरिया के स्कूल से की थी उसके बाद दीपिका ने Punjab Technical University, Punjab से एमबीए किया।पढ़ाई पूरी होने के बाद दीपिका सिंह ने अपने पिता के गारमेंट बिज़नेस में हाथ बटाने लगी थी उसके बाद वो मुंबई आयी थी। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में टीवी की दुनिया में गजब का नाम कमाया। 

PunjabKesari
मौनी रॉय 

टीवी से बॉलीवुड इंडस्ट्री पहुंची मौनी रॉय को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। वो शुरू से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी, उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पश्चिम बंगाल से  की इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। टीवी में अपनी पहचान बनाने से पहले मौनी रॉय बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करती थी।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static