2026 के 9 सबसे बड़े नेल कलर Trends, ये शेड्स बनेंगे हर लड़की की पहली पसंद
punjabkesari.in Friday, Jan 09, 2026 - 03:24 PM (IST)
नारी डेस्क : नया साल आते ही फैशन और ब्यूटी ट्रेंड्स में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है, और साल 2026 में नेल कलर्स पहले से कहीं ज्यादा सॉफ्ट, एलिगेंट और नेचुरल-लक्स फील के साथ ट्रेंड में रहने वाले हैं। इस साल ब्राइट और चटक रंगों की जगह म्यूटेड, न्यूट्रल और सॉफ्ट शेड्स ने अपनी जगह बना ली है, जो हर स्किन टोन और हर मौके पर परफेक्ट लगते हैं। अगर आप भी अपने नेल्स को 2026 के लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से अपडेट करना चाहती हैं, तो ये रहे 9 सबसे बड़े Nail Colour Trends of 2026 है।
स्मोकी एमेथिस्ट (Smoky Amethyst)
पर्पल और ग्रे का यह सॉफ्ट मिक्स शेड 2026 का सबसे रॉयल ट्रेंड माना जा रहा है। यह कलर पार्टी लुक के साथ-साथ ऑफिस वियर में भी बेहद क्लासी लगता है।

पीची न्यूट्रल (Peachy Neutral)
पीची न्यूट्रल शेड उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जिन्हें मिनिमल और क्लीन लुक पसंद है। यह शेड हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है।
यें भी पढ़ें : महिलाएं सावधान! सर्दियों में अचानक बढ़ गया कमर दर्द, कहीं L3, L4, L5 की समस्या तो नहीं
चॉकलेट सा भूरा (Chocolate Brown)
डीप चॉकलेट ब्राउन 2026 में एक बड़ा स्टेटमेंट कलर बनने वाला है। यह शेड खासतौर पर विंटर सीज़न में नेल्स को रिच और एलिगेंट लुक देता है।
ऑयस्टर ग्रे (Oyster Grey)
ग्रे और सिल्वर टोन का यह सॉफ्ट शेड उन लोगों के लिए है, जो मॉडर्न और सॉफिस्टिकेटेड लुक चाहते हैं। यह कलर फॉर्मल और कैज़ुअल दोनों स्टाइल में जंचता है।

क्लाउड डांसर (Cloud Dancer)
ऑफ-व्हाइट और मिल्की टोन वाला यह शेड 2026 का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला क्लीन नेल कलर बन सकता है। यह शेड नेल्स को फ्रेश और नेचुरल लुक देता है।
यें भी पढ़ें : कश्मीर की वो शॉल जिसे PM मोदी से लेकर बॉलीवुड सितारे तक ले चुके, जानें इसकी खासियत
समुद्री नीला (Ocean Blue)
हल्का और सॉफ्ट ओशन ब्लू शेड इस साल खास ट्रेंड में रहेगा। यह कलर समर वाइब्स के साथ-साथ डेली वियर में भी काफी स्टाइलिश लगता है।
म्यूटेड मौवे (Muted Mauve)
ब्राइट पिंक से हटकर म्यूटेड माउव शेड 2026 में नेल फैशन का नया फेवरेट बन रहा है। यह शेड फेमिनिन, सॉफ्ट और बेहद एलिगेंट फील देता है।

हल्का गुलाबी (Sheer Pink)
शीयर पिंक हमेशा से क्लासिक रहा है, लेकिन 2026 में यह और भी ज्यादा ट्रेंड में रहेगा। यह नेल्स को हेल्दी, क्लीन और नेचुरल लुक देता है।
Spiritual Sage
ग्रीन टोन का यह सॉफ्ट सेज कलर 2026 का सबसे यूनिक और ट्रेंडी शेड माना जा रहा है। यह नेचर-इंस्पायर्ड कलर खासतौर पर मिनिमल फैशन लवर्स को खूब पसंद आएगा।
क्यों खास हैं 2026 के नेल कलर ट्रेंड्स?
2026 के नेल कलर्स की खासियत यह है कि ये लाउड नहीं बल्कि क्लासी, ब्राइट नहीं बल्कि बैलेंस्ड हैं। ये शेड्स हर उम्र, हर स्किन टोन और हर मौके के लिए परफेक्ट माने जा रहे हैं।

