तीज पर पहनें ये खूबसूरत पंजाबी जूतियां, हर Traditional Look में लगेंगी एकदम Gorgeous

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 04:48 PM (IST)

नारी डेस्क : तीज के त्योहार पर अगर आप सूट, पटियाला, शरारा या साड़ी पहनने वाली हैं, तो अपने लुक को पूरा करने के लिए फुटवियर पर भी खास ध्यान दें। इन दिनों पंजाबी जूतियों में फुलकारी, मिरर वर्क, बीड्स, कुंदन और रंग-बिरंगी एम्ब्रॉयडरी वाले डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं।

PunjabKesari

फुलकारी वर्क वाली पंजाबी जूती

तीज के लिए फुलकारी वर्क वाली जूती सबसे खूबसूरत ऑप्शन हो सकती है। पिंक, ग्रीन, येलो और ऑरेंज जैसे ब्राइट रंगों वाली फुलकारी जूतियां पंजाबी सूट और पटियाला के साथ बेहद प्यारी लगती हैं। कुछ डिजाइनों में मिरर और बीड वर्क भी देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

कुंदन और स्टोन वर्क वाली जूती

अगर आपको तीज पर थोड़ा रॉयल और शाही लुक चाहिए, तो कुंदन और स्टोन वर्क वाली जूती ट्राई करें। गोल्डन बेस पर रंगीन कुंदन, सीक्विन और स्टोन डिटेलिंग वाला डिजाइन लहंगे, अनारकली या हैवी सूट के साथ खूब जचेगा।

PunjabKesari

मोती और बीड्स वाली जूती

अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी जूती पसंद नहीं है, तो मोती और बीड्स वर्क वाला डिजाइन चुन सकती हैं। पेस्टल पिंक, बेबी ब्लू या ऑफ-व्हाइट रंग में ऐसी जूतियां तीज के दिन सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देती हैं।

PunjabKesari

रंग-बिरंगी एम्ब्रॉयडरी वाली जूती

तीज के मौके पर अगर आप अपने लुक में थोड़ा फन और कलर जोड़ना चाहती हैं, तो मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी वाली जूती परफेक्ट रहेगी। फ्लोरल मोटिफ, कलर्ड थ्रेड और छोटे मिरर वर्क वाली जूतियां सिंपल सूट को भी फेस्टिव टच दे सकती हैं।

PunjabKesari

पिंक और पेस्टल शेड्स वाली जूती

अगर आपका तीज आउटफिट लाइट पिंक, पीच, लैवेंडर या पेस्टल ग्रीन है, तो उसी टोन की जूती चुनें। पेस्टल जूतियों पर हल्की एम्ब्रॉयडरी या पर्ल डिटेलिंग लुक को ज्यादा सॉफ्ट और स्टाइलिश बनाती है। पिंक हैंडवर्क जूतियां भी एक खूबसूरत फेस्टिव विकल्प हैं।

PunjabKesari

Teej Look को ऐसे करें Complete

ग्रीन सूट + गोल्डन/कुंदन जूती = रॉयल लुक
पटियाला सूट + फुलकारी जूती = पंजाबी ट्रेडिशनल लुक
पेस्टल शरारा + पर्ल जूती = एलिगेंट लुक
साड़ी + मिरर वर्क जूती = मॉडर्न एथनिक लुक
पिंक या पीच सूट + फ्लोरल जूती = फेस्टिव और फ्रेश लुक
फैशन टिप: तीज के दिन जूती चुनते समय सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि कुशनिंग, फिट और सोल की क्वालिटी भी जरूर देखें, ताकि लंबे समय तक पहनने पर पैरों में परेशानी न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static