प्री स्कूल जा रहे हैं बच्चे तो Parents ऐसे करें Guide, तेजी से होगा मानसिक विकास

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 12:06 PM (IST)

जब बच्चे पहली बार स्कूल जाना शुरु करते हैं तो यह समय उनके लिए बहुत ही खास होता है क्योंकि इस दौरान वह कई तरह की बातें सिखते हैं। खासकर प्री स्कूल सिर्फ बच्चे की शिक्षा ही नहीं बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी बहुत ही खास माना जाता है। इस दौरान बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए 5 चरण बहुत ही जरुरी होते हैं। आज आपको इन 5 चरणों के बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं...

बात करें 

 इस उम्र में बच्चे अपने आस-पास की चीजें देखकर काफी उत्साहित हो जाते हैं। लेकिन कुछ बच्चों को डर और तनाव भी होता है ऐसे में यह उम्र उनके मानसिक विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है। इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए पेरेंट्स बच्चों से बात जरुर करें। उनसे बात करके परेशानी का हल निकालें बच्चे के हर सवाल का जवाब दें इसके अलावा उनका अच्छे से विकास करने के लिए आप उन्हें ब्रेन गेम्स या फिर पजल्स खिला सकते हैं। 

PunjabKesari

इन चीजों को सिखाने की डालें आदत 

आप 4-6 साल की उम्र के बच्चों को फाइन मोटर स्किल्स जरुर सिखाएं। उन्हें हाथों का प्रयोग करना जरुर सिखाएं। क्ले से खेलने के लिए कहें ताकि वह अलग-अलग शेप्स बना सकें। वैक्स कलर्स और ब्लॉक्स का इस्तेमाल करना सिखाएं। बच्चों के कपड़ों को फोल्ड करना सिखाएं। इसके अलावा उन्हें खुद नहाने, खाने, नहाने और कंघी करने की आदत डालें। 

हर किसी से मिलना सिखाएं 

प्री-स्कूल जाने वाले बच्चों का इस दौरान सामाजिक विकास भी होता है इस दौरान वह बाहर जाकर कुछ अन्य लोगों से मिलते हैं। जैसे अपनी उम्र के बच्चे, टीचर। ऐसे में आप उन्हें अलग-अलग लोगों से मिलने का मौका दें और उनका स्कूल में दिन कैसा रहा इसके बारे में पूछें। इससे वह थोड़े खुशमिजाज स्वभाव के हो पाएंगे। 

PunjabKesari

भाषा का होता है विकास 

4-6 साल की उम्र में बच्चे शब्दों की आवाज को समझते हैं उन्हें पढ़ना सीखते हैं। इस दौरान बच्चे ये चीज भी सिखते हैं कि आवाज के साथ शब्दों को कैसे जोड़ा जाता है। आप उन्हें कहानियां सुना सकते हैं और आसान तरीके से शब्दों का उच्चारण करना सिखाएं। इसके अलावा बोर्ड गेम्स की मदद से आप बच्चों को 2-3 अक्षर वाले शब्द भी सिखा सकते हैं। 

 शारीरिक विकास के लिए करवाएं ये चीजें

इस दौरान बच्चों को वजन बढ़ता है उनकी हाइट भी तेजी से बढ़ती है। बच्चे का शारीरिक विकास होने के लिए आप उन्हें साइकिल चलाना सिखा सकते हैं। बॉल के साथ खेलने की आदत बच्चों को डाल सकते हैं। सुबह अपने साथ वॉक पर लेकर जा सकते हैं। बच्चे को हड्डियों का विकास भी इस दौरान होता है ऐसे में आप उन्हें हैल्दी डाइट दें। डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम, सब्जियां, फल, साबुत अनाज शामिल कर सकते हैं । 

PunjabKesari

    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static