Tamanna Bhatia का ग्लोइंग स्किन सीक्रेट, घर पर बनाएं फेस पैक
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 06:12 PM (IST)
नारी डेस्क : खूबसूरत और दमकती त्वचा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स जरूरी नहीं हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस Tamanna Bhatia भी अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए नेचुरल और घरेलू उपायों पर भरोसा करती हैं। अगर आप भी बिना केमिकल्स के ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो यह आसान DIY फेस पैक आपके लिए परफेक्ट है।
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच दही
जरूरत अनुसार गुलाब जल

इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं। इसे 10–15 मिनट तक सूखने दें और फिर सामान्य पानी से धो लें।
इस फेस पैक के फायदे
टैन हटाने में मदद करता है
त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है
डलनेस को कम करता है
स्किन को मुलायम और फ्रेश बनाता है
चेहरे की ब्राइटनेस बढ़ाता है।

क्यों है यह इतना असरदार?
बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है, दही स्किन को पोषण और नमी देता है, जबकि गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है। इन तीनों का मिश्रण मिलकर स्किन को नेचुरली हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है।
यें भी पढ़ें : नींद पूरी न होने से कौन-कौन सी हो सकती हैं बीमारियां !
लगाने से पहलें इन बातों का रखें ध्यान
हफ्ते में 2–3 बार ही इस फेस पैक का इस्तेमाल करें
संवेदनशील त्वचा होने पर पहले पैच टेस्ट जरूर करें
आंखों के आसपास इस पैक को न लगाएं।
अगर आप बिना केमिकल्स के साफ, ग्लोइंग और हेल्दी स्किन चाहती हैं, तो यह घरेलू फेस पैक एक बेहतरीन विकल्प है। नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा में नेचुरल निखार नजर आने लगेगा।

