करवा चौथ स्पेशल: ट्रेडिशनल लुक में चाहिए क्लास और ग्रेस, तो करिश्मा कपूर से लें इंस्पिरेशन
punjabkesari.in Tuesday, Oct 07, 2025 - 03:05 PM (IST)

नारी डेस्क: करिश्मा कपूर हमेशा अपने एलीगेंट और रॉयल फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनके हर ट्रेडिशनल लुक में क्लास, ग्रेस और सादगी का बेहतरीन मेल दिखाई देता है। अगर आप करवा चौथ पर करिश्मा कपूर से इंस्पिरेशन लेकर तैयार होना चाहती हैं, तो यहां हैं उनके कुछ बेस्ट आउटफिट आइडियाज, जो इस शुभ दिन पर आपको ग्लैमरस और संस्कारी दोनों लुक देंगे।

रेड साड़ी विद गोल्डन बॉर्डर- क्लासिक करवा चौथ लुक
करिश्मा कपूर का रेड बनारसी या सिल्क साड़ी लुक सबसे आइकॉनिक है। इसे गोल्ड ज्वेलरी, बिंदी और सिंदूर के साथ पहनें। बालों में बन बनाकर गजरा लगाएं, यह एकदम ट्रेडिशनल ब्राइड वाइब देगा। यह लुक हर नई या अनुभवी सुहागन के लिए परफेक्ट है।

ऑर्गेंजा साड़ी विद मिनिमल ब्लाउज़
करिश्मा को हल्के और एलिगेंट पेस्टल कलर बहुत पसंद हैं। पिंक या लैवेंडर ऑर्गेंजा साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज़ पहनें। बाल खुले रखें और मोती के झुमके करें। यह लुक मॉडर्न और ग्रेसफुल दोनों लगेगा।

मिरर वर्क अनारकली सूट
अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो करिश्मा का फुल फ्लेयर अनारकली सूट लुक अपनाए। गोल्ड या मरून रंग का मिरर वर्क अनारकली सूट चुनें। साथ में मांगटीका और चूड़ियां पहनें। यह लुक कम्फर्टेबल होने के साथ रॉयल भी दिखेगा।

आयवरी और गोल्ड कॉम्बिनेशन
करिश्मा कई बार आयवरी या ऑफ-व्हाइट एथनिक वियर में नज़र आ चुकी हैं। आयवरी साड़ी या चिकनकारी सूट के साथ गोल्ड ज्वेलरी पहनें। हल्का मेकअप और रेड लिपस्टिक से लुक पूरा करें। यह लुक सादगी में भी शाही अहसास देता है।

रॉयल रेड शरारा सेट
करिश्मा का रेड या वाइन कलर का शरारा सेट भी बहुत पसंद किया गया है। शरारा के साथ सीक्विन या जरी का दुपट्टा लें। हेयर को स्लीक लो बन में रखें और कानों में बड़े झुमके पहनें। यह लुक आपको फिल्मी सुहागन जैसी चमक देगा।