स्वरा भास्कर ने कहा- ‘हम सब Bisexual हैं’, डिंपल यादव को बताया अपना क्रश
punjabkesari.in Wednesday, Aug 20, 2025 - 04:52 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्वरा भास्कर ने एक दिलचस्प और खास बात कही है। उन्होंने कहा कि उनकी मानना है कि असल में हम सभी इंसान बायसेक्शुअल (दोनों लिंगों की ओर आकर्षित) होते हैं। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव को अपना क्रश बताया।
स्वरा ने अपने पति फहद अहमद के साथ एक पॉडकास्ट में यह बात कही थी। इस पॉडकास्ट की एक क्लिप अब वायरल हो रही है, जिसमें स्वरा कहती हैं कि अगर इंसान को अपनी मर्ज़ी पर छोड़ दिया जाए तो उसका स्वभाव बायसेक्शुअल ही होगा। उन्होंने बताया कि हेट्रोसेक्शुअलिटी (सिर्फ विपरीत लिंग की ओर आकर्षण) को हजारों सालों से एक आदर्श और संस्कृति के रूप में थोप दिया गया है, क्योंकि ये लोगों की नस्ल बढ़ाने का तरीका माना गया। इसलिए यह नॉर्म यानी मानक बन गया।
'मेरा डिंपल यादव जी पर क्रश है'
स्वरा भास्कर ने कहा, "मेरा डिंपल यादव जी पर क्रश है।" उन्होंने आगे बताया कि हेट्रोसेक्शुअलिटी को समाज ने एक आदर्श के रूप में स्वीकार कर लिया है, जो हजारों सालों से संस्कृति के हिस्से के रूप में लोगों पर थोप दिया गया है क्योंकि इसे मानव जाति के विकास का तरीका माना जाता है। स्वरा ने कहा कि हाल ही में उनकी डिंपल यादव से मुलाकात हुई, जो दो बार सांसद रह चुकी हैं और अब तीसरी बार भी सांसद हैं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
स्वरा ने बताया कि वे डिंपल को अखबारों में देखती थीं और अखिलेश यादव से भी उनकी कई बार मुलाकात हुई थी। लेकिन जब डिंपल से मिलीं तो वे उनके आकर्षण से चकित रह गईं।
स्वरा ने डिंपल की खूबसूरती की तुलना करीना कपूर से की और कहा, “वह बहुत गॉर्जियस हैं, बिलकुल करीना कपूर जैसी हॉट।” उन्होंने बताया कि डिंपल एक बहुत ही प्यारे और समझदार इंसान हैं।