कोरोना ने दी स्वरा भास्कर के घर दस्तक, मां और कुक हुए संक्रमित

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 04:15 PM (IST)

देश में कोरोना के बढ़ते मामले रिकाॅर्ड तोड़ रहे हैं। बाॅलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आने से नहीं बच पाएं हैं। वहीं अब खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर भी कोरोना न दस्तक दे दी है। स्वरा की मां और कुक दोनों कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद स्वरा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। 

PunjabKesari

स्वरा ने ट्वीट कर लिखा, 'कोरोना हमारे घर में आ गया है। मेरी मां और कुक दोनों का कोरोना वायरस टेस्ट पाॅजिटिव आया है। हम सभी दिल्ली वाले घर में अलग-अलग आइसोलेट हैं। डबल मास्क पहनें और घर पर रहें।' स्वरा के इस ट्वीट के बाद फैंस उनकी मां के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

यहां देखें स्वरा का ट्वीट

 

 

गौरतलब है कि बीते दिनों कई स्टार्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें सोनू सूद, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, नील नितिन मुकेश, अर्जुन रामपाल का नाम शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static