फिर एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई सुष्मिता सेन, मीडिया को देखकर दिया ऐसा Reaction

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 03:39 PM (IST)

अभिनेत्री सुष्मिता सेन के फैंस का टूटा दिल जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि एक बार फिर एक्ट्रेस अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आई। ब्रेकअप के बाद उनकी यह पहली डिनर डेट थी। इन दोनों को एक साथ देखकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अपनी बेटी और रोहमन शॉल के साथ डिनर करके बाहर निकली सुष्मिता पहले तो पैपराजी को देखकर थोड़ी शॉक हो गई और फिर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गई। इस बीच एक्ट्रेस को जब भीड़ ने घेर लिया तो रोहमन उन्हे प्रोटेक्ट  करते नजर आए। उनके इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। 


रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन की बेटियां काफी करीब हैं, तभी एक्ट्रेस  अपनी छोटी बेटी को लेकर डिनर करने पहुंची थी। अब फैंस पूछ रहे हैं कि क्या ये दोनों दोबारा एक हो गए हैं? कैमरे से बचने की बजाय ये दोनों हंसते हुए नजर आए, इसके बाद से ही चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। 


याद हो कि दिसंबर में सुष्मिता और रोहमन ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।सुष्मिता ने एक पोस्ट में लिखा था कि-  हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की थी, हम दोस्त बने रहेंगे!! रिलेशनशिप खत्म हो गया लेकिन प्यार बना रहेगा!" अभिनेत्री ने 2018 में रोहमन को डेट करना शुरू किया था। दोनों लिव इन में रहते थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static