यादें:  बच्चों की तरह मासूम थे सुशांत,  मां की अधूरी मन्नत पूरी करने के लिए पहुंच गए थे गांव

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 11:01 AM (IST)

दो साल पहले आज ही के दिन लोगों को यह जानकर गहरा सदमा लगा था कि सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। 14 जून, 2020 को  सुशांत नाम का सितारा बहुत दूर चला गया था। भले ही उनकी मौत को दो साल हो गए हैं, लेकिन उनका मासूम सा चेहरा आज भी लोगों को भूलता नहीं है। एक्टिंग के अलावा सुशांत और भी कई चीजों में माहिर थे। उनकी खास बात यह थी कि बड़ा स्टार होने के बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए थे।

PunjabKesari

सुशांत को अपनी मां से बेहद लगाव था। तभी तो  मां की मन्नत पूरी करने के लिए वह 17 साल बाद  गांव गए थे। छिछोरे की शूटिंग के दौरान सुशांत बिहार के खगड़िया जिले के बोरने गांव गए थे। 17 साल बाद अपने पैतृक गांव पहुंचकर सुशांत ने मुंडन संस्कार भी कराया था। उस समय उन्होंने बताया था कि  'जब छोटा था, तो मां ने मन्नत मांगी थी। अच्छे से रहे तो फिर यहां पर आकर मुंडन कराएंगे। मां से वो प्यार है, बिहार से वो प्यार हैl इसलिए सब छोड़छाड़ के यहां आए हैं।'

PunjabKesari
सबसे पहले वह लग्जरी गाड़ी से तेगाछी गांव स्थित बागमती घाट पहुंचे। वहां से नाव से ननिहाल बौरने पहुंचे। मंदिर में भगवती की अर्चना की। फिर कुल देवता की पूजा की और विधि-विधान से मुंडन कराया। सुशांत ने पूरे बाल कटवाने की जगह परंपरा को पूरा करने के लिए थोड़े बालों को ही कटवाया था। उस समय उनके कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसमें वह गांव वालों के साथ खूब मस्ती करते दिखाई दिए। 

PunjabKesari
सुशांत ने अपने पढ़ाई पटना से ही पूरी की थी। वह एक होनहार छात्र थे। आगे की पढ़ाई के लिए वह गांव से बाहर गए और फिर उन्होंने एक्टिंग की तरह रुख किया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' नामक धारावाहिक से किया था। लेकिन उन्हें असली पहचान एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से मिली थी

PunjabKesari
'पीके', 'छिछोरे', 'एमएस धोनी' में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में राज करने वाले सुशांत ने अपनी एक अलग दुनिया बना रखी थी। तभी तो उन्होंने चांद पर प्लॉट भी खरीदा था। अभी भी बहुत से सपने ऐसे थे जिसे वह अपनी  जिंदगी में पूरा करना चाहते थे। मरने से कुछ समय पहले उन्होंने अपने सपनों की लिस्ट भी फैंस के साथ शेयर की थी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static