सुशांत की ग्लोबल प्रेयर मीट से जुड़े लोगों का श्वेता ने किया धन्यवाद, कहा- प्रार्थनाएं बेकार नहीं जाएगी

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2020 - 01:54 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत केस की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। रोजाना इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं जिससे यह केस और उलझता जा रहा है लेकिन सुशांत के फैंस ने भी हिम्मत न हारने की ठान ली है। वहीं हाल ही में 15 अगस्त के दिन सुशांत की बहन श्वेता ने अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए ग्लोबल प्रेयर मीट रखी थी और इस ग्लोबल प्रेयर मीट में लाखों लोग जुड़े थे और उन्होने सुशातं के लिए न्याय की मांग की थी। 

PunjabKesari

वहीं आपको बता दें इस प्रेयर मीट में न सिर्फ देश के लोग शामिल हुए बल्कि इस प्रेयर मीट में विदेशों के लोग तक भी जुड़े और सब ने हाथ जोड़कर अपनी अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुशांत के लिए न्याय की मांग की। सुशांत के प्रति फैंस के प्यार को देखकर और इस प्रेयर मीट मे हिस्सा लेने के लिए श्वेता ने सभी का धन्यावाद किया । 

श्वेता ने इस प्रेयर मीट में जुड़े लोगों की हाथ जोड़े फोटोज का कोलाज बनाकर साझा किया है। उन्होंने लिखा- 'पूरी दुनिया से मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने सुशांत के लिए प्रार्थना की। ये एक आध्यात्मिक आंदोलन है और यह पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। हमारी प्रार्थनाएं बेकार नहीं जाएगी'। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

‪More than a million joining from all over the world to pray for Sushant. It’s a spiritual revolution and it is gaining momentum around the world, our prayers will not go unanswered. #GlobalPrayers4SSR #CBIForSSR #Godiswithus #JusticeForSushant‬

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on Aug 16, 2020 at 12:05pm PDT

अंकिता ने किया इस पर कमेंट

सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता भी सुशांत के परिवार के साथ खड़ी है और वह भी एक्टर के लिए लगातार न्याय की मांग कर रही है और सुशांत की बहन श्वेता द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में अंकिता ने भी कमेंट किया है और लिखा- 'दुआएं कुछ भी बदल सकती हैं'।

PunjabKesari

आपको बता दें कि श्वेता ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी वर्ग के लोग शामिल है और वह लगातार सुशांत के लिए न्य़ाय की मांग कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Related News

static