सूर्यग्रहण 21 सितंबर 2025: क्या इस दीन यात्रा करनी चाहिए या टालनी चाहिए?
punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 01:38 PM (IST)

नारी डेस्क : 21 सितंबर को सूर्यग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सवाल उठता है कि इस दिन यात्रा करनी चाहिए या टालनी चाहिए? यहां हम आपको इस ग्रहण के ज्योतिषीय और शास्त्रीय पहलुओं के साथ-साथ राशि अनुसार प्रभाव और जरूरी उपाय भी बताएंगे।
सूर्यग्रहण कब और कहां होगा?
तारीख और समय: 21 सितंबर 2025 रात 10:59 बजे से 22 सितंबर तड़के 3:23 बजे तक
ग्रह स्थिति: सूर्य और चंद्रमा दोनों कन्या राशि में रहेंगे।
भारत में दृश्यता: यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, बल्कि मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और दक्षिणी गोलार्ध के देशों में दिखेगा।
ग्रहण के समय यात्रा पर क्या कहता है शास्त्र?
भारतीय धर्मशास्त्रों में ग्रहण को अशुभ माना गया है। पुराने ग्रंथ जैसे स्कंद पुराण और नारद संहिता में कहा गया है कि ग्रहण के दौरान किए गए कामों का फल कम या न के बराबर होता है। इसलिए ग्रहणकाल में यात्रा, नए काम, विवाह, व्यापार या निवेश करने से बचने की सलाह दी गई है।
क्या इस ग्रहण के समय यात्रा करना ठीक होगा?
21-22 सितंबर 2025 का ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक (ग्रहण के कारण लगने वाला पवित्रता नियम) लागू नहीं होगा। इसका मतलब है कि मंदिर खुले रहेंगे और धार्मिक अनुष्ठान सामान्य रूप से हो सकेंगे। फिर भी, शास्त्रों के अनुसार यदि यात्रा टालना संभव हो तो बेहतर है। यदि यात्रा जरूरी है तो आप बताई गई सावधानियां बरत सकते हैं।
यें भी पढ़ें : कमर दर्द से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय और पाएं 1 हफ्ते में राहत!
यात्रा से पहले 11 बार ॐ घृणिः सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें।
तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।
घर से निकलते समय गुड़ या मीठा खाकर जाएं।
यात्रा पूरी होने पर किसी गरीब को दान दें।
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से प्रभाव
ग्रहण के कारण सूर्य और चंद्र की ऊर्जा असंतुलित हो जाती है, जिससे मानसिक स्थिति, निर्णय क्षमता और यात्रा की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। खासतौर पर कन्या राशि में ग्रहण होने से यात्रा में रुकावटें और बेचैनी हो सकती है। यदि यात्रा अनिवार्य हो, तो सूर्य मंत्र का जप करें, तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें और यात्रा के बाद किसी जरूरतमंद को दान करें। ये उपाय मानसिक शांति और सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।