कन्या राशि में जल्दी प्रवेश करेंगे सूर्य देव, जीवन में हो सकते हैं ये बदलाव

punjabkesari.in Thursday, Sep 16, 2021 - 10:36 AM (IST)

हर मास सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं जिसे संक्रांति कहा जाता है। इस महीने की 17 सितंबर सूर्य कन्या राशि में गोचर यानि प्रवेश करेगा। वे इस राशि में इस महीना यानि 17 अक्तूबर तक विराजमान रहेंगे। इसिलए इस दिन को कन्या संक्रांति कहा जाएगा। क्नया राशि का ग्रह स्वामी बुध कहलाते हैं। वे इस दौरान कन्या राशि में ही विराजमान है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इसतरह कन्या राशि में बुध और सूर्य के एकसाथ आने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस समय को बेहद ही शुभ माना जाएगा। साथ ही इस समय सूर्य देव 3 राशियों पर अपनी असीम कृपा बरसाएंगे। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सूर्य राशि परिवर्तन पर किन लोगों को लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

महालक्ष्मी के ये दिन कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेंगे। इस दौरान इन्हें लाभ पाने के कई अवसर मिलेंगे। साथ ही हर काम में सफलता मिलने के योग बनेंगे। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए यह समय एकदम सही रहेगा। कारोबारी व व्यापारियों को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा कर्क वालों को संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। साथ ही कुछ लोग नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

PunjabKesari

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी यह समय बेहद ही शुभ फलदाई रहेगा। इन लोगों को कार्यक्षेत्र में कई लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में  कार्यक्षेत्र में इनका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान वृश्चिक वालों की सेहत भी दुरुस्त रहेगी। ये लोग इस अवधि में अपने रुके हुए कार्य पूरे कर सकते हैं। इन्हें महालक्ष्मी के इन पावन दिनों में विशेष लाभ मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के नए- नए अवसर मिलेंगे। ऐसे में वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय बेहद ही शुभ, सुखद व सफलता वाला रहेगा।

PunjabKesari

धनु राशि

धनु राशि वालों को इस दौरान अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार व व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। उन्हें नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी इनके काम की तारीफ होगी। आपके अपने सीनियर्स व बॉस के साथ संबंधों में सुधार आएगा। भले ही इस दौरान खर्च अधिक हो। मगर आप पर महालक्ष्मी की असीम कृपा रहेगी। ऐसे में आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static