गर्मियों में खाएं 2 अलग तरह का रायता, स्वाद के साथ बढ़ेगी इम्यूनिटी

punjabkesari.in Friday, Apr 23, 2021 - 10:10 AM (IST)

खाने के रायता भोजन का स्वाद दोगुना करने का काम करता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से ठंडक मिलने के साथ इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। ऐसे में मौसमी बीमारियों व कोरोना वायरस की चपेट में आने का खतरा कम हो सकता है। मगर आप बूंदी का रायता खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए 2 अलग तरीके के रायता रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका...

1. पाइनएप्पल रायता 

 

आवश्यक सामग्री

पाइनएप्पल (अनानास)- 25 ग्राम 
दही- 60 ग्राम 
हरी मिर्च- 1
काला नमक- स्वाद अनुसार
चीनी- 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- चुटकीभर

PunjabKesari

गार्निश के लिए

पुदीने की पत्तियां- 2 छोटे चम्मच (बारीक कटी)
पाइन एप्पल- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटे)

वि​धि

- सबसे पहले अनानास को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- आप चाहें तो इसे नरम करने के लिए स्क्यूर में लगाकर हल्का ग्रिल कर सकती है।
- बाउल में दही डालकर अच्छे से फेंट लें।‌
- अब इसमें ठंडे हुए पाइन एप्पल के टुकड़े और बाकी की सामग्री मिलाएं।
- इसे सर्विंग डिश में निकाल कर पाइन एप्पल के टुकड़ों व पुदीना पत्ती से गार्निश करके सर्व करें।

2. खीरा और प्याज रायता

सामग्री 

दही- 2 कप 
प्याज- 1/2 कप (बारीक कटा)
खीरा- 1 कप (बारीक कटा)
भुना हुआ जीरा पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
काला नमक- 1/4 छोटा चम्मच
चाट मसाला- स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
नमक- स्वाद अनुसार

PunjabKesari

गार्निश के लिए

हरा धनिया- 2 छोटे चम्मच (बारीक कटा)

विधि 

- पहले बाउल में दही निकाल कर फेंट लें।
- अब इसमें खीरा‌ प्याज और बाकी की सामग्री मिलाएं।
- तैयार रायते को धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static