अरबपति की पत्नी सुधा रेड्डी का ग्लैमरस लुक, हाथ में 5.75 लाख का लालटेन बैग लेकर छाईं

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 02:26 PM (IST)

नारी डेस्क:  सुधा रेड्डी न सिर्फ अरबपति बिजनेसमैन पी.वी. कृष्ण रेड्डी की पत्नी हैं, बल्कि खुद भी एक सफल बिजनेसवुमन हैं। वह मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की डायरेक्टर हैं। उनका स्टाइल अक्सर सोशल मीडिया और लाइमलाइट में चर्चा में रहता है। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में हाथ में लालटेन बैग लेकर अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा।

सुधा रेड्डी का स्टाइलिश गाउन लुक

सुधा रेड्डी का फैशन स्टाइल हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करता रहा है। इस बार उन्होंने वोग वेल्यूज वूमन ऑफ एक्सीलेंस इवेंट के लिए सेक्विन से सजा गाउन चुना। उनके गाउन पर छोटे-छोटे सितारे और क्रिस्टल ब्लिंग का काम था, जो इसे बेहद ग्लैमरस और आकर्षक बनाता है। गाउन को प्लीट्स के साथ डिजाइन किया गया था, जिससे इसे हल्का साड़ी जैसा टच मिला और लुक और भी स्टाइलिश और यूनिक बन गया। गाउन का सिल्हूट बॉडी-हगिंग था, जिसने सुधा के फिगर को खूबसूरती से हाईलाइट किया।

PunjabKesari

केप ने लुक को और बनाया क्लासी

सुधा ने अपने लुक में शीयर केप भी जोड़ा, जो उनके कंधों पर अटैच किया गया था। इसका फ्लोर लेंथ हेम ट्रेल जैसा इफेक्ट देखने में आया, जिससे उनका लुक और भी ग्लैमरस और रेड कार्पेट के लिए परफेक्ट लग रहा था। केप पर वर्टिकल शिमर डीटेलिंग थी, जो गाउन के साथ अलग से हाइलाइट हो रही थी।

पर्ल जूलरी ने लुक को दिया एलिगेंट टच

जूलरी में सुधा ने मिनिमल पर्ल नेकपीस चुना, जो उनके लुक को रॉयल एलिमेंट देता है। साथ में मिनिमल इयररिंग्स और स्टेटमेंट रिंग ने जूलरी को बैलेंस किया और गाउन के ग्लैमरस ब्लिंग के साथ पूरी तरह मेल खाया।

PunjabKesari

लालटेन बैग बना हाइलाइट

सुधा का लालटेन बैग उनके लुक की सबसे बड़ी हाइलाइट बन गया। यह Louis Vuitton का LV Lanterne बैग है, जिसका डिजाइन पारंपरिक लालटेन से प्रेरित है। बैग का कलर पैटर्न और ब्रांड का क्लासिक लोगो इसे और भी स्टाइलिश बनाता है। बैग की कीमत 5,75,000 रुपये है और इसे पेरिस के मशहूर पोंट नेउफ ब्रिज की स्ट्रीटलाइट्स से इंस्पायर्ड होकर डिजाइन किया गया है।

PunjabKesari

रेड कार्पेट के लिए परफेक्ट मेकअप और हेयरस्टाइल

सुधा ने अपने लुक को सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ पूरा किया। न्यूड पिंक लिप्स और सटल मेकअप ने उनके फीचर्स को और निखारा। हेयरस्टाइल में उन्होंने हाफ पिनअप चुना, जो उन्हें क्लासी और पॉलिश्ड फिनिश देता है। कुल मिलाकर उनका लुक बेहद ग्रेसफुल, सोफिस्टिकेटेड और रेड कार्पेट के लिए बिल्कुल परफेक्ट था।

सेक्विन गाउन स्टाइल करने के टिप्स

गाउन में ज्यादा ब्लिंग होने पर जूलरी को मिनिमल रखें। मेकअप को सटल और सोबर रखें ताकि गाउन हाइलाइट हो। स्टाइलिश बैग या क्लच से लुक में कलर ऐड करें। गाउन को और इंटरेस्टिंग बनाने के लिए केप या जैकेट का इस्तेमाल करें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static