Red Outfits में रॉयल और एलिगेंट लगती है करीना कपूर, करवा चौथ पर उनके ये लुक करें Copy

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 06:00 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान को पता है कि भारतीय परिधानों को कैसे पहनना है। अगर आप भी त्योहार, शादी, करवा चौथ या किसी खास मौके पर रेड कलर का इंडियन आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो करीना कपूर के रेड एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। लाल रंग को पारंपरिक रूप से शुभता, प्यार और खूबसूरती से जोड़कर देखा जाता है। साड़ी से लेकर अनारकली सूट और शरारा सेट तक, रेड कलर के आउटफिट्स आपको रॉयल और एलिगेंट लुक दे सकते हैं।

PunjabKesari
गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाली रेड सिल्क साड़ी

करीना कपूर का लाल सिल्क साड़ी वाला लुक शादी और खास पारिवारिक समारोहों के लिए शानदार इंस्पिरेशन है। उन्होंने लाल साड़ी पर गोल्डन थ्रेड वर्क और पारंपरिक जूलरी के साथ रॉयल लुक कैरी किया था।  गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाली रेड सिल्क या बनारसी साड़ी चुनें। इसके साथ स्लीवलेस या स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज पहनें। यह लुक नई दुल्हनों, वेडिंग गेस्ट और करवा चौथ के लिए बेहतरीन रहेगा।

PunjabKesari
रेड एम्बेलिश्ड लहंगा


अगर आप करवा चौथ  में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो करीना के रेड एम्बेलिश्ड लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उनका यह लुक हैवी एम्ब्रॉयडरी और स्टाइलिश डिजाइन के लिए खास है। गोल्डन या सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वाला लाल लहंगा पहनें।  इसके साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्टिंग ब्लाउज चुनें। लुक को रॉयल बनाने के लिए चोकर और मांगटीका पहनें।

PunjabKesari
गोल्डन बॉर्डर वाला रेड सूट

करीना कपूर का रेड सूट लुक उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो कम मेहनत में खूबसूरत और ट्रेडिशनल दिखना चाहती हैं। लाल सूट के साथ गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा लुक में चार चांद लगा सकता है। स्ट्रेट-कट रेड कुर्ते के साथ मैचिंग पैंट या चूड़ीदार पहनें। गोल्डन बॉर्डर वाला ऑर्गेंजा या सिल्क दुपट्टा कैरी करें।  बड़े गोल्डन झुमके और छोटी लाल बिंदी लगाएं। इस तरह का आउटफिट करवा चौथ, दिवाली पूजा और छोटे पारिवारिक समारोहों के लिए बढ़िया रहेगा।

PunjabKesari
 रेड फ्लोरल साड़ी

अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी आउटफिट पसंद नहीं हैं, तो करीना की रेड फ्लोरल साड़ी से इंस्पिरेशन लें। लाल रंग की फ्लोरल साड़ी को सिंपल ब्लाउज और खूबसूरत जूलरी के साथ पहनकर स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है।  मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट वाली रेड साड़ी चुनें,  इसके साथ स्लीवलेस या सिंपल नेकलाइन वाला ब्लाउज पहनें।

PunjabKesari
 रेड बांधनी सूट

करीना कपूर का लाल रंग का प्रिंटेड रेड बांधनी सूट करवा चौथ के लिए एकदम सही था। वह लहरिया बांधनी सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके दुपट्टे के साथ कुर्ती पर और बांधनी पैटर्न बना है। इस ड्रेस पर मिरर वर्क और गोटा-पत्ती एम्ब्रॉयडरी का काम है। आप त्यौहार में अगर साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो कुछ इस तरह का लहरिया बांधनी ड्रेस पहन सकती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static