आज ही छोड़ दो सुबह उठते ही चाय पीने की आदत, वरना उम्र भर परेशान रहेगा आपका पेट
punjabkesari.in Saturday, Oct 25, 2025 - 10:44 AM (IST)
नारी डेस्क: हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं जो चाय या कॉफी पर बेहद निर्भर रहता हैं, वह तो सुबह पेट साफ करने के लिए भी इनका सहारा लेते हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो आज ही से ये आदत छोड़ दीजिए। हाल ही में कुछ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने चेतावनी दी है कि सुबह शौच (bowel movement) के लिए चाय या कॉफी पर निर्भर रहना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए समझते हैं क्यों?
क्यों लोग सुबह चाय या कॉफी पीते हैं
बहुत से लोग सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीते हैं ताकि पेट साफ़ हो जाए। कैफीन एक stimulant है जो आंतों (intestines) की गति बढ़ा देता है, जिससे थोड़ी देर के लिए मल त्याग आसान लगता है। लेकिन यही आदत धीरे-धीरे डिपेंडेंसी (dependency) बना देती है।
इसके नुकसान
इससे आंतों की नैचुरल मूवमेंट कम हो जाती है, जब आप रोज़ाना चाय या कॉफी के सहारे पेट साफ करते हैं, तो शरीर अपनी प्राकृतिक प्रक्रिया पर निर्भर रहना बंद कर देता है। इससे क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन (chronic constipation) की समस्या हो सकती है। कैफीन एक डाययूरेटिक (diuretic) होती है, जो शरीर से पानी बाहर निकालती है। इससे पेट सूखापन, एसिडिटी और हार्टबर्न जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
आंतों की संवेदनशीलता घटती है
लगातार कैफीन लेने से आंतें “stimulation” की आदी हो जाती हैं, और बिना चाय या कॉफी के काम नहीं करतीं। सुबह कैफीन लेने से कॉर्टिसोल हार्मोन का असंतुलन हो सकता है, जिससे दिनभर बेचैनी या थकान महसूस होती है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि पेट को साफ करने के लिए गुनगुना पानी या नींबू पानी पीना शुरू करें। नियमित समय पर टॉयलेट जाने की आदत डालें, भले पेट साफ़ न भी हो। आप इसके लिए एक्सरसाइज़ और योगासनजैसे पवनमुक्तासन या मालासन का सहारा भी ले सकते हैं यह आंतों को सक्रिय करते हैं।

