इंडोनेशिया में कुदरत का कहर: बाढ़ के बाद अब तेज भूकंप के झटकों से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Nov 26, 2025 - 03:22 PM (IST)

नारी डेस्क : इंडोनेशिया पर कुदरत का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे देश को एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने घेर लिया। बुधवार सुबह उत्तरी सुमात्रा में 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी गहराई 150 किलोमीटर बताई गई। तेज झटकों से कई इलाकों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 10:58 बजे आया। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार हो रहीं प्राकृतिक आपदाओं ने स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। राहत और आपदा प्रबंधन टीमें सतर्क मोड पर हैं।

इंडोनेशिया दुनिया के सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में से एक, रिंग ऑफ फायर, में स्थित है। इस क्षेत्र में भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियाँ अक्सर देखी जाती हैं। इससे पहले अक्टूबर में वेस्ट पापुआ में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। विशेषज्ञों के मुताबिक, हालिया घटनाएँ क्षेत्र में भूगर्भीय हलचल बढ़ने का संकेत देती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static