घर पर बनाएं ''स्ट्रॉबेरी साल्सा''
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 07:27 PM (IST)
नारी डेस्क : स्ट्रॉबेरी साल्सा एक ताज़ा, रंग-बिरखा और स्वाद से भरपूर डिश है, जो मीठे और हल्के खट्टे स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है। इसमें इस्तेमाल की गई ताज़ी स्ट्रॉबेरी, सब्ज़ियां और बीज इसे न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि हेल्दी भी बनाते हैं। यह रेसिपी मिनटों में तैयार हो जाती है और स्नैक्स, पार्टी स्टार्टर या हल्के सलाद के रूप में परोसने के लिए बेहतरीन विकल्प है।
Servings - 4

सामग्री (Ingredients)
स्ट्रॉबेरी – 200 ग्राम
चेरी टमाटर – 70 ग्राम
खीरा – 60 ग्राम
उबले हुए मीठे कॉर्न – 60 ग्राम
प्याज – 60 ग्राम (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च – 1 टेबलस्पून (बारीक कटी)
केचप – 1 टेबलस्पून
नींबू का रस – 1 टीस्पून
नमक – 1 टीस्पून (स्वादानुसार)
पुदीने की पत्तियां – 1 टेबलस्पून (बारीक कटी)
कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) – 2 टेबलस्पून
विधि (Preparation)
1. एक बड़े बाउल में स्ट्रॉबेरी, चेरी टमाटर, खीरा, उबले कॉर्न और प्याज डालें।
2. अब इसमें हरी मिर्च, केचप, नींबू का रस और नमक मिलाएं।
3. ऊपर से पुदीने की पत्तियां और कद्दू के बीज डालें।
4. सभी सामग्री को अच्छी तरह हल्के हाथ से मिलाएं, ताकि स्वाद एक-दूसरे में अच्छे से घुल जाए।
5. ताज़ा-ताज़ा स्ट्रॉबेरी साल्सा सर्व करें।
टिप: यह साल्सा स्नैक्स के साथ, टोस्ट पर या सलाद की तरह भी बहुत स्वादिष्ट लगती है।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

