साउथ सिनेमा की 24 साल की श्रीलीला बनीं डॉक्टर, एक्टिंग के साथ पूरी की MBBS की पढ़ाई

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 09:37 AM (IST)

नारी डेस्क:  साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला अब डॉक्टर भी बन गई हैं। उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी और अब एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर ली है। उनकी कॉन्वोकेशन सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई से ली MBBS की डिग्री

श्रीलीला ने मुंबई के डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। कॉन्वोकेशन के दौरान उन्होंने मरून रंग का गाउन पहना था और बाकी छात्रों की तरह लाइन में खड़ी नजर आईं। जब उनका नाम पुकारा गया तो फैकल्टी ने उन्हें “डॉक्टर श्रीलीला” कहकर संबोधित किया। इसके बाद वह स्टेज पर गईं और अपनी डिग्री प्राप्त की। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ShowMo (@showmo_india)

ओथ लेते हुए भी दिखीं श्रीलीला

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रीलीला अपने साथियों के साथ डॉक्टर की शपथ (ओथ) लेती दिखाई दे रही हैं। बाद में ऐलान किया गया कि वे अब आधिकारिक तौर पर 2020 बैच की डॉक्टर बन चुकी हैं। इस मौके पर श्रीलीला अपने दोस्तों से मिलीं और खुशी मनाती नजर आईं। फैंस उनके इस समर्पण और मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मौत के बाद सबसे पहले कौन सा अंग काम करना बंद करता है? डॉक्टर से जानें

एक्टिंग करियर की शुरुआत

श्रीलीला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2017 में तेलुगु फिल्म ‘चित्रांगदा’ से की थी। इसके बाद वह 2019 में फिल्म ‘किस’ में नजर आईं। इसी साल उन्होंने ‘भराते’ फिल्म में भी काम किया। उस समय वह सिर्फ 17 साल की थीं। हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के गाने ‘किसिक’ में उनके डांस ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब श्रीलीला जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं, जहां वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।

मेहनत की मिसाल बनीं श्रीलीला

एक्टिंग के साथ मेडिकल की पढ़ाई करना आसान नहीं होता, लेकिन श्रीलीला ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आज वह एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक डॉक्टर भी बन चुकी हैं।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static