चंडीगढ़ के बिल्कुल पास पड़ती हैं ये जगहे, वेकेशन्स में बनाएं घूमने का Plan

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2022 - 05:13 PM (IST)

 इन दिनों गर्मी अपना कहर बरसा रही है। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए सब हिल स्टेशन्स का रुख कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार चंडीगढ़ के इन जगहों की सैर करना न भूलें। गर्मी के इस मौसम में कुछ सुकून के पल आप नैचुरल वातावरण में बीता सकते हैं। यहां पर जाकर आप वापस ही नहीं आना चाहेंगे। यदि आपका घर भी चंडीगढ़ में है तो गर्मियों की छुट्टियों में यह हिल स्टेशन्स आपके लिए बहुत ही अच्छे साबित होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं इनके बारे में...

 बड़ोग 

शिमला और कालका हाइवे के पास स्थित यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगी। प्रकृति की गोद में कुछ पल आप सुकून के बिता सकेंगे। यह बहुत ही शांत और अच्छी जगह है। चंडीगढ़ से भी सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। पहाड़ों, झरनों और झीलों का मजा लेने के लिए आप बड़ोग की सैर कर सकते हैं। बड़ोग कैंपिंग ग्राउंड, सुकेती फॉसिल पार्क जैसी जगहों पर आप दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। इसके अलावा आप डोलनजी बॉन मठ की सैर भी कर सकते हैं। यह मठ तिब्बती और बौद्ध मान्यताओं का केंद्र है।

PunjabKesari

नालागढ़

नालागढ़ हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित है। आप यहां पर सिरसा नदी से शिवालिक पहाड़ियों का अद्भूत नजारा देख सकते हैं। यहां का किला नालागढ़ का प्रमुख पर्यटक स्थल है परंतु अब उसे हेरिटेज होटल के रुप में बदल दिया है। इसके अलावा आप गोबिंद सागर झील के पास कैंपिग, ट्रैकिंग और फिशिंग जैसे मजेदार गतिविधियों का मजा भी ले सकते हैं। 

PunjabKesari

मोरनी हिल्स 

 यह शहर चंडीगढ़ से केवल एक घंटे की दूरी पर स्थित है। आप प्रकृति की गोद में यहां पर कुछ सुकुन के पल बिता सकते हैं। यह जगह बहुत ही शांत है। आप यहां पर शोर से दूर कुछ पल आराम से व्यतीत कर सकते हैं। इसके अलावा आप झील में नौका विहार भी कर सकते हैं। रंग-बिरंगे पक्षियों को भी देख सकते हैं। 

PunjabKesari

परवानो

चंडीगढ़ से कुछ ही दूरी पर स्थित परवानों भी एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। आप यहां पर अपनी समर वेकेशन्स एन्जॉय कर सकते हैं। इस गांव को लाल सेब, जैम, जेली और मुरब्बे के लिए बहुत ही लोकप्रिय माना जाता है। इसके अलावा यहां के मुख्य आकर्षण राइड, हाइकिंग, टिम्बर ट्रेल ट्रेकिंग जैसी गतिविधियां हैं। आप यहां पर गहरी घाटियों और पहाड़ी इलाकों को रोपवे यात्रा के दौरान देख सकते हैं। 

PunjabKesari

कसौली 

कसौली भी हिमाचल के सौलन में ही स्थित है। यह चंडीगढ़ से करीबन 100 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां की वास्तुकला और बुनियादी ढांचे पर्यटकों को बहुत ही आकर्षित करते हैं। गर्मियों की छुट्टियां बीताने के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। चिलचिलाती गर्मी से आराम पाने के लिए आप यहां की सैर कर सकते हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static