साल 2026 के पहले शनिवार का शुभ संयोग, मिथुन समेत 5 राशियों पर शनि की विशेष कृपा

punjabkesari.in Friday, Jan 02, 2026 - 06:34 PM (IST)

नारी डेस्क : साल 2026 की शुरुआत एक बेहद शुभ संयोग के साथ हो रही है। नए साल का पहला शनिवार ज्योतिष और टैरो दोनों दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन शनि देव की विशेष कृपा से मिथुन समेत 5 टैरो राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे, मानसिक तनाव कम होगा और धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

क्यों खास है साल 2026 का पहला शनिवार?

3 जनवरी 2026, शनिवार के दिन शनिवार शनि देव को समर्पित होता है।
इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेगा।
ब्रह्म योग और इंद्र योग का शुभ संयोग बनेगा।
शनिदेव की कर्मफल दृष्टि विशेष रूप से प्रभावी रहेगी।
इन शुभ योगों के प्रभाव से सिंह, मिथुन, वृश्चिक, कुंभ समेत 5 टैरो राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है।

PunjabKesari

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वालों पर साल 2026 के पहले शनिवार को शनि देव की विशेष कृपा बनी रहेगी। लंबे समय से अटके पारिवारिक और व्यक्तिगत कार्यों में गति आएगी। पिता की सेहत में सुधार संभव है, जिससे मन को राहत मिलेगी। मकान या वाहन से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है। नौकरी और व्यापार में किए गए प्रयास अब रंग लाने लगेंगे। काम करने के तरीके में छोटे बदलाव आपको बड़ा लाभ दिला सकते हैं।

यें भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने बनाया मटर के दाने जितना ‘Mini-Brain’ जो पहले ही बता देगा दिमाग की बीमारी!

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। ससुराल पक्ष से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मित्रों के माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। यह दिन पुराने अधूरे काम पूरे करने और भविष्य की सही दिशा तय करने के लिए बेहद अनुकूल है।

PunjabKesari

सिंह राशि (Leo Rashi)

सिंह राशि वालों के लिए यह दिन लंबे इंतजार के बाद सफलता लेकर आएगा। बच्चों और माता-पिता की सेहत में सुधार से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। शनिदेव की कृपा से वाणी में मिठास आएगी, जिससे सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा और बिजनेस विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं।

यें भी पढ़ें : पति के पैसों को संभालकर खर्च करती हैं इस मूलांक की लड़कियां, फिजूलखर्च से रहती हैं दूर

वृश्चिक राशि (Scorpio Rashi)

वृश्चिक राशि वालों के जीवन में आध्यात्मिकता का प्रभाव बढ़ेगा। आप भौतिक और आध्यात्मिक जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। सामाजिक सेवा से जुड़ने का अवसर मिल सकता है, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और विवाह के योग भी बन सकते हैं।

PunjabKesari

कुंभ राशि (Aquarius Rashi)

कुंभ राशि वालों की खुशियों में इज़ाफा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को किसी करीबी का सहयोग मिलेगा। मेहनत और सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी। रुकी हुई इच्छाएं पूरी होंगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है, वहीं कुछ लोग वीकेंड का पूरा आनंद लेंगे।

यें भी पढ़ें : लहसुन खाने के ही नहीं, जेब में रखने से भी देता है चौंकाने वाले फायदे

साल 2026 का पहला शनिवार 5 टैरो राशियों के लिए सौभाग्य, शांति और समृद्धि लेकर आ रहा है। शनिदेव की कृपा से न केवल अधूरे काम पूरे होंगे, बल्कि जीवन में स्थिरता और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static