आम का सीजन है तो ज़रूर बनाएं घर पर ये क्रीमी Mango Shake
punjabkesari.in Sunday, Jul 13, 2025 - 05:08 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मियों का मौसम यानी आम का मौसम! इस समय हर किसी को आम खाना बहुत पसंद होता है चाहे आम को काटकर खाएं, आम की चटनी बनाएं या फिर मैंगो शेक तैयार करें। लेकिन आज हम आपको एक सुपर टेस्टी और आसान मैंगो शेक रेसिपी बताएंगे, जिसे आप सिर्फ 5 मिनट में घर पर बना सकते हैं। ये रेसिपी खास तौर पर बच्चों और आम के शौकीनों के लिए है। गर्मी में ठंडा-ठंडा मैंगो शेक शरीर को राहत भी देता है और पेट भी भरता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
मैंगो शेक बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री:
पके हुए मीठे आम- 2 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
ठंडा दूध- 2 कप
चीनी या शहद स्वाद अनुसार
बर्फ के टुकड़े- 4-5 टुकड़े
काजू, बादाम (गार्निश के लिए)- 1-2 चम्मच, बारीक कटे हुए
ये भी पढ़े: सावन सोमवार के खास व्रत पर बनाएं ये टेस्टी साबूदाना हलवा
मैंगो शेक बनाने की विधि
1. सबसे पहले पके हुए आम को अच्छे से धो लें। फिर उसका छिलका निकालें और छोटे टुकड़ों में काट लें। बीज निकालकर टुकड़ों को अलग रख लें।
2. मिक्सर जार में कटे हुए आम, ठंडा दूध, चीनी या शहद और बर्फ के टुकड़े डालें। चाहें तो थोड़ी मलाई या आइसक्रीम भी डाल सकते हैं, जिससे शेक और भी क्रीमी बन जाएगा।
3. मिक्सर को 1-2 मिनट तक चलाएं ताकि सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं और शेक स्मूद बन जाए। जरूरत हो तो थोड़ा और दूध डाल सकते हैं।
4. अब तैयार मैंगो शेक को गिलास में डालें और ऊपर से बारीक कटे काजू-बादाम या आम के टुकड़े डालें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा चॉकलेट सिरप या आइसक्रीम भी डाल सकते हैं।
गर्मियों में जब धूप से बचने का मन हो और कुछ ठंडा-ठंडा पीने का दिल करे, तो ये मैंगो शेक रेसिपी जरूर ट्राई करें। इसे बनाना जितना आसान है, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब है। तो देर किस बात की? आज ही बनाएं यह मजेदार ड्रिंक और अपने परिवार को करें खुश!