होली पर आए मेहमानों के लिए बनाएं सूजी मावा से बनी खास गुजिया

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 11:33 AM (IST)

होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में जब भी रंगों के इस त्योहार की बात आती है तो गुजिया का जिक्र भी जरुर होता है। गुजिया के बिना तो होली अधूरी ही मानी जाती है। गुजिया बनाने के लिए घर की महिलाएं हफ्ते भर पहले ही तैयारियां शुरु कर देती हैं। सिंपल गुजिया तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन इस होली पर आप घर में आने वाले मेहमानों के लिए सूजी-मावा की गुजिया बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में। 

सामग्री 

मैदा - 2 कप 
सूखा नारियल - 1/3 कप (कद्दूकस किया हुआ)
इलायची - 6-7
किश्मिश - 1 टेबलस्पून
काली मिर्च - 10-11
जायफल - 1/2
घी - जरुरतअनुसार
मावा - 1/4 कप
सूजी -  1/3 कप
बूरा - 3/4 कप
बादाम - 10-12 (बारीक कटे हुए)
काजू - 10-12 (बारीक कटे हुए)

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले मैदे का आटा तैयार कर लें। 
2. फिर एक थाली में घी और मैदा डालकर मिला लें। 
3. अब गुनगुना पानी डालते हुए आटे को गूंथ लें। 
4. आटा थोड़ा सॉफ्ट ही गूंथे। गूंथने के बाद हल्का सा तेल लगाकर इसे ढक दें। 
5. अब स्टफिंग बनाने के लिए एक पैन को गैस पर रखें। 
6. पैन में घी डालें और गर्म कर लें। 
7. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें सूजी मिलाकर ब्राउन होने तक भून लें। 
8. सूजी जैसे ब्राउन हो जाए तो उसमें ऊपर बूरा डालकर मिला लें। 
9. अब एक पैन में 1 चम्मच घी डालकर गर्म करें और उसमें बादाम, काजू डालकर फ्राई कर लें। 
10. फ्राई करने के बाद मिश्रण को सूजी के बाउलन में मिला दें। 
11. अब सूखा नारियल पैन में डालकर हल्का भून लें। 
12. फिर मावा भी तोड़कर पैन में डाल दें। हल्का चलाते हुए इसे मध्यम आंच पर भूनें। 
13, जब इसमें खुशबू आने लगे तो मसलकर मिक्स कर लें। 
14. ऊपर से इलायची दाना, काली मिर्च और जायफल कूटकर डालें। 
15. सारी चीजों को मिलाकर एक बर्तन में निकाल लें। 
16. अब मैदे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। लोइ को मसलते हुए गोल करते हुए पेड़े की तरह बना लें। 
17. फिर इसे 3-4 इंच तक पतला बेल लें। लोइ को किनारे से दबाते हुए बेलें और ध्यान रखें कि ये पतली या मोटी न हो। 
18. अब पूरी को गुजिया बनाने वाले सांचे पर रखें और इसमें तैयार की हुई सामग्री डालकर बंद कर दें। 
19. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। गर्म हो जाने पर इसमें एक-एक गुजिया डालकर फ्राई कर लें। 
20. ऐसे ही बाकी लोइयां बनाकर उसमें मिश्रण भरकर फ्राई कर लें। 
21. आपकी सूजी-मावा गुजिया बनकर तैयार है। मेहमानों को सर्व करें। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static