20 दिन की भूख हड़ताल के बाद Sonam Wangchuk की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 12:15 PM (IST)

नारी डेस्क : सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता Sonam Wangchuk की सेहत को लेकर वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) एवं Safdarjung Hospital ने नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल की ओर से जारी ताजा मेडिकल अपडेट में बताया गया है कि Sonam Wangchuk को विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उनके इलाज में AIIMS, नई दिल्ली के विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

वाइटल पैरामीटर्स स्थिर, लेकिन निगरानी जारी

20 जुलाई को सुबह 10 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, Sonam Wangchuk के वाइटल पैरामीटर्स फिलहाल स्थिर (Stable) हैं। हालांकि, उनके ब्लड पैरामीटर्स की लगातार क्लिनिकल मॉनिटरिंग की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखना आवश्यक है, ताकि किसी भी संभावित जटिलता का समय रहते पता लगाकर तुरंत इलाज किया जा सके।

PunjabKesari

विशेषज्ञों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम कर रही इलाज

अस्पताल के अनुसार, VMMC, Safdarjung Hospital और AIIMS के विशेषज्ञों की संयुक्त मल्टीडिसिप्लिनरी टीम Sonam Wangchuk के इलाज में लगी हुई है। मेडिकल टीम लगातार उनकी क्लिनिकल स्थिति का आकलन कर रही है और जरूरत के अनुसार उपचार किया जा रहा है। अस्पताल का कहना है कि किसी भी संभावित कॉम्प्लिकेशन से निपटने के लिए सभी जरूरी मेडिकल व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।

Sonam Wangchuk health update as at 10 am on 20th July | Sonam Wangchuk continues to receive comprehensive medical care at VMMC & Safdarjung Hospital. His vital parameters remain stable. Blood parameters continue to warrant close clinical observation. He remains under continuous… pic.twitter.com/XOjR5LtIv9

— ANI (@ANI) July 20, 2026

20 दिनों की भूख हड़ताल के बाद कराया गया भर्ती

Sonam Wangchuk पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। लगातार 20 दिनों के अनशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें Safdarjung Hospital में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उन्होंने अपना अनशन जारी रखा है। यह भी बताया गया कि उन्होंने ड्रिप, ओआरएस और दवाएं लेने से इनकार कर दिया था।

यें भी पढ़ें : हड्डियों में छेद होना किस बीमारी का संकेत है? जानिए कारण और बचाव के तरीके

 

पत्नी ने हाई कोर्ट का किया रुख

इस बीच Sonam Wangchuk की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में मांग की गई है कि Sonam Wangchuk को बेहतर इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की अनुमति दी जाए। साथ ही परिवार के सदस्यों और उनके निजी डॉक्टर को उनसे मिलने की इजाजत देने की भी अपील की गई है। फिलहाल Sonam Wangchuk की सेहत पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर निरंतर मेडिकल निगरानी और उपचार जारी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static