सोनम, सुपारी और सरेंडर... कौन है राज कुशवाहा? क्या उसी के लिए सोनम ने किया राजा रघुवंशी का कत्ल

punjabkesari.in Monday, Jun 09, 2025 - 12:35 PM (IST)

नारी डेस्क: हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए इंदौर के कपल, राजा रघुवंशी और सोनम की कहानी अब पूरी तरह बदल चुकी है। राजा रघुवंशी की लाश मिलने के बाद पुलिस ने उनकी हत्या में सोनम को ही मुख्य आरोपी बताया है। सोमवार सुबह सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही तीन और लोगों को भी राजा की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सोनम ने सुपारी देकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई थी। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की।

मेघालय के डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी। इनमें से एक आरोपी यूपी से पकड़ा गया है, जबकि दो अन्य को एसआईटी ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कुछ और नाम भी पुलिस को बताए हैं।

सोनम ने यूपी के नंदगंज थाने में सरेंडर किया

सोनम ने यूपी के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सोनम की गिरफ्तारी के बाद एक नया नाम सामने आया है  राज कुशवाहा। कहा जा रहा है कि शादी से पहले सोनम का इसी राज कुशवाहा से अफेयर था। माना जा रहा है कि अपने इसी अफेयर को लेकर सोनम ने राजा की हत्या की साजिश रची।

PunjabKesari

सोनम और राज के बीच था प्रेम संबंध

सूत्रों के मुताबिक, सोनम और राज कुशवाहा के बीच प्रेम संबंध थे। राज सोनम के पिता की फैक्ट्री में मैनेजर था, जबकि सोनम एचआर की पद पर काम करती थी। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी का कहना है कि राज घटना से दो दिन पहले तक फैक्ट्री में काम कर रहा था।

ये भी पढ़े: कौन हैं वो तीन किलर जिन्हें एमपी से हायर कर मेघालय ले गई थी सोनम रघुवंशी? मिस्ट्री वीमेन अभी भी गायब

हनीमून कैसे बन गया हत्याकांड

राजा और सोनम की शादी इसी साल 11 मई को हुई थी। शादी के नौ दिन बाद दोनों हनीमून मनाने बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी गए। वहां मां कामाख्या देवी के दर्शन किए। इसके बाद मेघालय के शिलांग पहुंचे। शिलांग में उन्होंने एक स्कूटी किराए पर ली। 22 मई को परिवार से आखिरी बार संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों लापता हो गए। जब परिवार का संपर्क दोनों से नहीं हो पाया, तो मेघालय पुलिस को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दी गई। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की।

PunjabKesari

11 दिन बाद राजा की लाश एक खाई में मिली। उसके पास एक दाओ (लकड़ी काटने का औजार) भी था। राजा का पर्स, घड़ी, सोने की चेन, अंगूठी और हीरे का ब्रेसलेट गायब थे। उसके पास एक महिला की सफेद शर्ट भी मिली।

शुरू में लूट का शक, फिर हत्या का मामला

शुरुआत में माना गया कि राजा और सोनम के साथ लूट हुई है। हत्यारों ने लूट के लिए हमला किया होगा। राजा की हत्या के बाद सोनम की तलाश तेज हो गई। पुलिस ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसओटी और ड्रोन की मदद से बड़े तलाशी अभियान चलाया। एनडीआरएफ के जवानों ने खाई को बारीकी से खोजा।

सोनम के सरेंडर से पूरी कहानी बदली

सोमवार को सोनम के सरेंडर की खबर आने के बाद मामला पूरी तरह बदल गया। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने ट्वीट किया, "सात दिनों के भीतर मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है और महिला ने आत्मसमर्पण किया है। एक और आरोपी की तलाश जारी है।"
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static