सोनम कपूर के Luxury HandBag ने खींचा ध्यान, कीमत उड़ा देगी होश

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 06:44 PM (IST)

बॉलीवुड की फैशनिस्ता सोनम कपूर अपने स्टाइलिश और डिफरेंट फैशन स्टाइल से अक्सर चर्चा में बनी रहती है। अगर उनके वार्डरोब की बात करें तो वहां आपको दुनियाभर के बड़े-बड़े ब्रैंड्स के कपड़ों से लेकर बैग्स और ऐक्सेसरीज तक मिल जाएंगी। जिनकी कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में होती है। इन दिनों सोनम कपूर अपने हैंडबैग को लेकर चर्चा में है। उनके इस ब्राउन हैंडबैग की कीमत जानकर हर किसी के होश उड़ जाएंगे। 

शेयर की तस्वीरें

दरअसल, सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह व्हाइट कलर के टॉप के साथ व्हाइट क्रीप स्कर्ट में नजर आ रही हैं। साथ में एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर का लेदर हैंडबैग कैरी किया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

 

लाखों में बैग की कीमत

अब बात करते हैं सोनम कपूर के बैग की कीमत की, जो लाखों में है। जी हां, इस बैग की कीमत 2.5 लाख रुपये है। सोनम कपूर का यह छोटा सा बैग गर किसी का ध्यान खींच रहा है। यह अमेरिकन कंपनी का बैग है। जिसे डिजाइनर गैब्रिएला हर्स्ट का लेबल दिया गया है। 

PunjabKesari

वहीं अगर बात करें सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'बलाइंड' में दिखाई देंगी। यह एक एक्शन-थ्रिलर पर आधारित फिल्म है। इससे पहले सोनम फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static