सज गया पिता का घर, लग गई पिया के नाम की मेहंदी... जहीर की दुल्हन बनने के लिए सोनाक्षी तैयार

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 10:44 AM (IST)

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की खुशियां इस वक्त सातवें आसमान पर है, क्योंकि वह हमेशा- हमेशा के लिए जहीर इकबाल की जो बनने जा रही हैं। कपल की शादी को बस कुछ ही वक्त हे ऐसे में प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। होने वाली दुल्हन की मेहंगी सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें वह बेहद खुश दिखाईदे रही है। लोग भी इस कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

7 साल की लंबी डेटिंग के बाद सोनाक्षी और  जहीर ने आगे बढ़ने का फैसला लिया है। परिवार वालों से हरी झंडी मिलने के बाद दोनों अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इसी बीच वायरल हो रही तस्वीर में सजी- धजी सोनाक्षी होने वाले पति और बाकी लोगों के साथ पोज देती दिखाई दे रही है। वह इंडियन आउटफिट में बेहद सिंपल और प्यारी लग रही हैं।

PunjabKesari
 सोनाक्षी और जहीर के करीबी दोस्त जफर अली मुंशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर  इन तस्वीरों को शेयर किया है। एक तस्वीर में जहां दूल्हा-दुल्हन अपने दोस्तों के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं तो वहीं दूसरी में हाथों में मेहंदी लगी दिखाई दे रही है। यानि सोनाक्षी के हाथ में भी जहीर के नाम की मेहंदी रच गइ है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं बेटी की शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा का घर रामायण भी दुल्हन की तरह सज चुका है। सोनाक्षी अपने पिता के घर से विदा होकर  जहीर इकबाल की दुल्हनिया बन ससुराल पहुंच जाएंगीं। हालांकि वह अपने परिवार से अलग अपने खुद के घर में रह रही हैं, जहां शादी के सभी फंक्शन चल रहे हैं।ये कपल 23 जून को इंटिमेट वेडिंग करने जा रहे हैं, अब बस इंतजार है सोनाक्षी को दुल्हन बनता देखने का।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static