घर पर ही बनाकर एंजॉय करें सॉफ्ट, स्वीट एंड टेस्टी फ्रूट क्रीम

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2019 - 06:18 PM (IST)

छोटी-मोटी पार्टी को खास बनाने के लिए फ्रूट क्रीम से बेहतर भला और क्या हो सकता है। खाने में स्वादिष्ट और सॉफ्ट फ्रूट क्रीम बनाने में भी बहुत आसान है। तो चलिए जानते हैं घर पर ही इसे बनाने की विधि।

सामग्री:

हैवी क्रीम - 400 ग्राम
पाउडर चीनी - 70 ग्राम
इलायची पाउडर - 1 चम्मच
केला - 1 
सेब - 1
पका आम - 1
अंगूर - 100 ग्राम
काजू - 6 से 7 
बादाम - 6 से 7 
किशमिश - 2 टेबलस्पून 

PunjabKesari, nari

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले क्रीम में चीनी डालकर उसे इतना फैंटे कि चीनी पूरी तरह से घुल जाए।
2. आप चाहें तो क्रीम हैंड ब्लेंडर के साथ भी फेंट सकते हैं।
3. ध्यान रखें क्रीम से मक्खन नहीं निकलना चाहिए.
4. केले, सेब, आम और अंगूरों को छोटे टुकड़ों में काटकर बाउल में रख लीजिए।
5. बादाम और काजू को भी छोटा-छोटा काट लीजिए। 
6. अगर आप रंग और खुशबू पसंद करते हैं तो क्रीम के मिश्रण में 2 टेबलस्पून रूआफ्जा डाल कर मिला लीजिए।
7. कटे हुए सभी फ्रूट्स और ड्राइ फ्रूट्स क्रीम में डालकर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
8. आपकी फ्रूट क्रीम बनकर तैयार है इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
PunjabKesari, Nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static