पुलिस कस्टडी में भी मंगेतर को मारने वाली सिया का फैशन नहीं हुआ कम, 30000 की ड्रेस में आई नजर

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 10:43 AM (IST)

पुणे के 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल और उनके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच को लेकर चेतन और सिया का पुलिस कभी घटनास्थल पर लेकर जा रही है तो कभी उनके घर। इस दौरान सबसे ज्यादा यान खींचा सिया के कपड़ों ने जो की आम नहीं है। 

PunjabKesari
सिया के चेहरे पर नहीं कोई सिकन

हाल ही में सिया की एक तस्वीर वायरल हा रही है जिसमें वह 30000 की ड्रेस पहनी नजर आई। अब ये तस्वीर साेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई,  जिसे लेकर लोग सवाल कर रहे हैं कि कस्टडी में जाकर महंगे कपडे किसने दिए? इतना ही नहीं पेशी पर ले जाने के दौरान सिया गोयल के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखाई दी। उसकी चाल को देखबर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे किसी चीज का डर नहीं। 

PunjabKesari
सिया पर है मंगेतर को मारने का आरोप 

पुलिस ने बताया कि गोयल का एक और मोबाइल फोन बरामद किया है और उसे जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा है। पहले ज़ब्त किए गए फोन से डेटा निकाला जा चुका है और जांचकर्ताओं को फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। बरामद चैट में कोड वाली भाषा है, जिसमें निकनेम और इमोजी शामिल हैं, जिनका मतलब सिर्फ़ आरोपी ही बता सकते हैं। सिया और केतन के परिवारों ने उनकी शादी तय कर दी थी और शादी इसी साल नवंबर में होनी थी। जांच करने वालों का आरोप है कि चेतन, सिया की सगाई से खुश नहीं था और केतन को अपने रिश्ते में रुकावट मानता था, इसलिए दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। 18 जून को सिया ने अपनी प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन को धक्का दिया। उसने परिवार वालों को बताया कि पैर फिसलने के कारण केतन के साथ ये हादसा हुआ, हालांकि पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें पकडा सख्ती करने पर सिया ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static