Valentine Week 2021: सिंगल हैं तो क्या हुआ, इस तरह खास बनाएं अपना वैलेंटाइन वीक

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 01:28 PM (IST)

फरवरी का महीना तो प्यार करने वालों के लिए होता है। कल 7 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का पहला दिन है और कल साथ ही रोज डे भी है। वैसे तो देखा जाए तो वैलेंटाइन वीक और वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों के लिए होता है लेकिन अब भई जो सिंगल हैं वह क्या करें? कुछ लोग इस समय अपने रिलेशनशिप वाले दोस्तों को देखकर निराश हो रहे होंगे और कुछ तो सिंगल होने का भी पूरा मजा ले रहे होंगे। हमारे आस-पास ऐसे कईं लोग हैं जो सिंगल हैं अब इस बात पर निराश होने की तो जरूरत नहीं है क्योंकि हो सकता है कि अभी अपने हमसफर से मिलने का सही वक्त न आया हो इसलिए वैलेंटाइन वीक पर दुखी होने की जगह आप अकेले रहकर भी खुशनुमा तरीके से वैलेंटाइन डे और यह पूरा वीक मना सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इन दिनों में क्या कर सकते हैं। 

1. परिवार के साथ बीताएं समय 

अब भई यह जरूरी तो नहीं है कि वैलेंटाइन हम बस गर्लफेंड या फिर ब्वॉयफ्रेंड के साथ ही मना सकते हैं। आप अपने बहने और भाईयों के साथ समय बीताएं। अपने माता-पिता के साथ बाहर घूमने जाएं, डिनर प्लान करें और अपनों के साथ खूब मजा करें। 

2. खुद के साथ समय बिताएं

PunjabKesari
कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें लोगों के साथ बाहर जाना या फिर पार्टी करना पसंद नहीं होता है ऐसे में आप खुद के साथ समय बीताएं। अपना मन पसंद खाना बनाएं, अपना रूम डेकोरेट करें टीवी करें ऑन और अपना फेवरेट शो या फिर मूवी देखें। 

3. दोस्तों के साथ बनाएं प्लान 

आप चाहे दोस्तों के साथ भी पार्टी प्लान कर सकते हैं। कईं बाहर जाएं अगर आप बाहर नहीं जाना चाहते हैं तो दोस्त के घर पर लंच पार्टी अरेंज करें या फिर उन्हें अपने घर पर इन्वाइट करें। गेम्स खेलें और फुल मस्ती करें। 

4. सोलो ट्रिप प्लान करें 

PunjabKesari

अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं तो फिर इंताजर किसका? बैग कीजिए पैक और हो जाइए सोलो ट्रिप के लिए तैयार और करें फुल मस्ती। आप पहाड़ों पर घूमने जा सकते हैं। अगर आप एक दिन के प्लान बना रहे हैं तो अपने शहर की कुछ खास जगह पर घूमिए। 

5. बनाएं स्टे नाइट का प्लान 

अगर आपके दोस्तों के पास सुबह आने का समय नहीं है तो आप घर पर स्टे नाइट करें। खाना बनाएं, केक बनाएं और जमकर इन दिनों को मनाएं। हां इन दिनों जो डाइट कर रहे हैं वह जरा डाइट को भूल जाएं और खाएं पीएं और खुश रहें। 

6. सबसे आसान काम...पूरा दिन सोए रहिए 

PunjabKesari
अब यह काम तो आप में से कितने ही लोगों का फेवरेट होगा। हैना? जो लोग कुछ नहीं करना चाहते हैं वह बस सोएं, अपना फोन लें और आराम करें। इन सुकून के पलों को अपने हिसाब से जीएं। फोन भी बंद करें और खुद के माइंड को टेंशन फ्री करें। 

तो इस तरह सिंगल लोग भी वैलेंटाइन वीक को खूब मजे के साथ मना सकते हैं। आप अपना वैलेंटाइन वीक किस तरह मना रहे हैं हमें कमेंट करके बताना न भूलें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static