सिंगर पलक मुच्छल के नाम के आगे लगा Dr., फैंस के साथ यूं शेयर की गुड न्यूज

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 11:12 AM (IST)

बाॅलीवुड की फेमस सिंगर पलक मुच्छल की आवाज के लाखों लोग दीवाने हैं। आज पलक को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली पलक मुच्छल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पलक ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। पलक के नाम के आगे अब डाॅ. जुड़ गया है। जी हां, पलक को डाॅक्टरेट की मानद उपाधि मिली है। 

PunjabKesari

सिंगर ने ट्विटर पर फैंस को बताया कि उन्हें अमेरिकी विश्वविद्यालय यूएसए द्वारा डाॅक्टरेट की मानद उपाधि मिली है। उन्होंने ट्विटर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। इसके साथ ही सिंगर ने कैप्शन में लिखा, 'ग्लोबल पीस के लिए अमेरिकन यूनिवर्सिटी यूएसए द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की! गहरा सम्मान।'

 

 

ट्विटर के अलावा पलक ने इंस्टाग्राम पर भी फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है। जिसके बाद फैंस उन्हें डाॅक्टरेट की उपाधि मिलने पर बधाई दे रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr. Palak Muchhal (@palakmuchhal3)

 

आपको बता दें पलक मुच्छल ने बाॅलीवुड में कई हिट गाने दिए हैं। जिनमें 'चाहूं मैं या ना', 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा', 'आंखों ही आंखो में', 'प्रेम रतन धन पायो' जैसे हिट गाने शामिल हैं। पलक अपनी बेहतरीन आवाज के साथ-साथ अपनी नेकदिली के लिए भी जानी जाती हैं। सिंगर ने दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों की मदद कर उन्हें जीवनदान दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static