कोरोना से जंग हारे फेमस सिंगर, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

punjabkesari.in Monday, Dec 14, 2020 - 11:25 AM (IST)

कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आम लोग तो इसकी चपेट में आ ही रहे हैं साथ ही में स्टार्स भी इसके कहर से बच नहीं पाएं हैं। बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने कोरोना की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसी बीच अब हाॅलीवुड से बुरी खबर सामने आई है। अमेरिका के मशहूर सिंगर चार्ली प्राइड का कोरोना महामारी के कारण 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। 

PunjabKesari

चार्ली प्राइड के निधन की जानकारी उनके परिवार वालों ने दी है। चार्ली की मौत से हाॅलीवुड इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। सिंगर डोली पार्टन ने चार्ली को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'मेरे सबसे प्रिय और सबसे पुराने दोस्तों में से एक चार्ली प्राइड का निधन हो गया है। यह जानना और भी बुरा है कि वह कोविड-19 से गुजर गए। चार्ली, हम आपको हमेशा प्यार करेंगे।' 

 

आपको बता दें चार्ली प्राइड इसी साल नवंबर में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से नवाजा गया था। इसके अलावा चार्ली को तीन ग्रैमी अवाॅर्ड भी मिले हैं। उन्होंने 11 नवंबर को अपनी आखिरी परफाॅर्मेंस दी थी। चार्ली प्राइड ने अपने करियर के दौरान 25 मिलियन से भी ज्यादा रिकाॅर्ड बेचे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static