Liver और Kidney कभी नहीं करेंगे परेशान, जब रोजाना भूखे पेट करोगे ये काम
punjabkesari.in Monday, Sep 01, 2025 - 12:02 PM (IST)

नारी डेस्क: क्या आप जानते हैं कि दिन में सिर्फ 5 मिनट निकालकर आप अपने शरीर को बड़ी बीमारियों से बचा सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो 5–10 मिनट तक कुछ आसान चीजों पर ध्यान देंकर आप लिवर और किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं और हार्ट को फेल होने जैसी गंभीर स्थिति से भी बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं ये छोटे-छोटे बदलाव आपके शरीर को बड़ी बीमारियों से कैसे बचा सकते हैं।
लिवर और किडनी को बचाने के 5-मिनट फिक्स
सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं, यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है।यह किडनी का बोझ कम करता है और लिवर को क्लीन रखने में सहायक होता है। ज्यादा देर बैठने से ब्लड फ्लो कम होता है और टॉक्सिन जमा होते हैं। थोड़ी-थोड़ी देर पर चलने से लिवर और किडनी एक्टिव रहते हैं।
ज्यादा नमक और चीनी से बचें
नमक ज्यादा खाने से किडनी पर दबाव बढ़ता है। चीनी और प्रोसेस्ड फूड लिवर में फैट जमा करते हैं। रोजाना खाने में हल्का नमक और मीठा कम करें। 5 मिनट सोच लें कि क्या वाकई दवा या शराब जरूरी है। लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान शराब और अनावश्यक दवाओं से होता है।
डीप ब्रीदिंग या प्राणायाम
2–3 मिनट गहरी सांस लें, इससे ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ती है। यह लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया और किडनी की फिल्टरिंग क्षमता को मजबूत बनाता है। दिन में एक फल जरूर (सेब, पपीता, तरबूज, नारियल पानी) जरूर खाएं। ये एंटीऑक्सीडेंट और पानी से भरपूर होते हैं। लिवर को साफ और किडनी को हाइड्रेट रखते हैं।