हैरी पॉटर के फेमस अभिनेता Simon Fisher Becker का निधन, फैंस में शोक की लहर
punjabkesari.in Monday, Mar 10, 2025 - 06:38 PM (IST)

नारी डेस्क: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। ‘हैरी पॉटर’ फिल्म सीरीज के दुनिया भर में लाखों चाहने वाले फैंस को एक बड़ा सदमा मिला है। इस सीरीज के एक प्रसिद्ध अभिनेता का निधन हो गया है। ‘हैरी पॉटर’ फेम अभिनेता साइमन फिशर-बेकर ने हमें हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर से न केवल हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है, बल्कि ‘हैरी पॉटर’ के फैंस के बीच भी गहरा दुख है।
साइमन फिशर-बेकर का निधन
साइमन फिशर-बेकर, जो ‘हैरी पॉटर’ और ‘डॉक्टर हू’ जैसी फिल्मों में अपने किरदारों के लिए प्रसिद्ध थे, 63 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ गए। उनके निधन की पुष्टि उनके मैनेजर जाफरी मैनेजमेंट के किम बैरी और उनके पति टोनी ने की। बैरी ने मेट्रो को दिए गए एक बयान में कहा, "हमने सिर्फ एक अभिनेता को नहीं खोया है, बल्कि मैंने अपने सबसे करीबी दोस्त को भी खो दिया है, जो मेरे साथ पिछले 15 सालों से था।"
साइमन के मैनेजर किम बैरी ने उनके निधन की पुष्टि की और इस दौरान उन्होंने उनके बारे में कई बातें साझा की। बैरी ने कहा, "साइमन एक बेहतरीन लेखक, स्टोरी राइटर और वक्ता भी थे। उन्होंने मेरी बहुत मदद की और वे एक बहुत दयालु, विनम्र और सभी लोगों में रुचि रखने वाले व्यक्ति थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, भाई, भतीजों और भतीजियों के साथ हैं, और साथ ही उनके तमाम फैंस के साथ भी।"
साइमन के निधन की वजह नहीं आई सामने
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि साइमन फिशर-बेकर की मौत की वजह क्या रही। लेकिन उनके पति टोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी, जो अब वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़े: अगर आप भी करते हैं फ्रिज में रखा आटा इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां
‘हैरी पॉटर’ में साइमन का किरदार
साइमन फिशर-बेकर को फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन’ में फैट फ्रायर भूत के किरदार से बहुत पहचान मिली थी। उनका यह रोल दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था और उन्होंने इस किरदार को शानदार तरीके से निभाया था। इसके अलावा, वे डॉक्टर हू में भी अपने दमदार किरदार डोरियम माल्डोवर के लिए याद किए जाते हैं।
साइमन फिशर-बेकर एक ब्रिटिश अभिनेता थे, जो अपनी कॉमेडी और अद्वितीय अभिनय क्षमता के लिए प्रसिद्ध थे। वे आमतौर पर अपने हल्के-फुल्के और मजेदार रोल्स के लिए जाने जाते थे, और उनका अभिनय बहुत ही प्रभावशाली होता था। उनकी मौत की खबर ने उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है, और यह खबर हर किसी के लिए बेहद दुखद है।
फैंस का शोक
साइमन के निधन के बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अनगिनत फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों ने उनके जाने पर दुख व्यक्त किया और उन्हें याद किया। उनकी यादें हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी।