Holi 2023: इस दिन मनाया जाएगा होली का त्योहार, शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा फायदा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2023 - 06:10 PM (IST)

रंगों का त्योहार होली आने वाला है। फाल्गुन महीने की कृष्णा पक्ष की प्रतिपदा तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस साल होली 08 फरवरी को मनाई जाएगी। होली से 08 दिन पहले ही होलाष्टक लग जाता है। इस बार होलाष्टक 28 फरवरी मंगलवार से लगने वाला है। 07 मार्च मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा। सनातन धर्म में फाल्गुन महीने में पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। 

होली का शुभ मुहूर्त 

हिंदू धर्म की मानें तो होलिका दहन की तिथि 07 मार्च मंगलवार को शुरु होगी। वहीं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 06 मार्च शाम 04:17 से शुरु होगा और अगले दिन यानी  07 मार्च शाम 06:09 तक रहेगा। 

PunjabKesari

कैसे करें होलिका दहन? 

 होलिका दहन करने के लिए किसी पेड़ की शाखा को जमीन में गाड़कर उसे चारों ओर से लकड़ी, कंडे या उपले से ढक दें। इन सारी चीजों को शुभ मुहूर्त में जलाएं। इसमें छेद वाले गोबर के उपले, गेंहू की नई बालियां और उबटन भी डाला जाता है। माना जाता है कि इन सब चीजों को जलाने से साल भर व्यक्ति को आरोग्य मिलता है और सारी बुरी बलाएं भी होली के साथ ही आग में जल जाती हैं। होलिका दहन पर लकड़ी की राख को घर में लाकर उससे तिलक करने की भी परंपरा है। होलिका दहन को कई जगहों पर छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। 

PunjabKesari

इससलिए होली के दिन किया जाता है होलिका दहन

फाल्गुन महीने की पूर्णिमा की बुराई पर अच्छाई की जीत को याद करते हुए होलिका दहन किया जाता है।  पौराणिक कथाओं के अनुसार, राक्षस हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद भगवान भगवान विष्मु का परम भक्त था परंतु यह बात हिरण्यकश्यप को बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। उसने प्रह्लाद को भगवान की भक्ति से दूर करने का काम अपनी बहन होलिका को दिया। होलिका को वरदान मिला था कि अग्नि उसके शरीर को जला नहीं सकती। अपने भतीजे प्रह्लाद को मारने के लिए होलिका उसे अपनी गोद में लेकर आग में प्रविष्ट हो गई परंतु प्रह्लाद की अटूट भक्ति के फलस्वरुप होलिका खुद ही आग में जल गई। अग्नि में प्रह्लाद के शरीर को कोई नुकसान नहीं हुआ। तभी से होली के दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static