अनोखा पिंडदान, मां की कोख में मारी गईं 13 हजार बच्चियों का हुआ श्राद्ध

punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 06:28 PM (IST)

नारी डेस्क: धार्मिक नगरी काशी में सोमवार को दशाश्वमेध घाट पर एक संस्था द्वारा कन्या भ्रूण हत्या के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए एक अनूठा संदेश दिया गया। मातृ नवमी तिथि पर हजारों अजन्मी बेटियों के लिए श्राद्ध अनुष्ठान आयोजित किया गया।  संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष ओझा ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए वे पिछले 12 वर्षों से लगातार अभियान चला रहे हैं।
 

यह भी पढ़ें:  अभी नहीं खुला मां वैष्णो देवी का दरबार
 

इस वर्ष, 12वें साल में 13 हजार पिंडों के माध्यम से अजन्मी बेटियों के मोक्ष की कामना की गई। अनुष्ठान का समस्त कर्मकांड संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष ओझा ने संपन्न किया, जबकि इसे पंडित दिनेश शंकर दुबे और कन्हैया पाठक सहित पांच ब्राह्मणों ने संपादित कराया। अनुष्ठान की शुरुआत ब्रह्ममुहूर्त में स्नान के बाद पिंड निर्माण से हुई। 
 

यह भी पढ़ें:  पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं कैटरीना और विक्की
 

इसके बाद क्षौर कर्म, गंगा की मिट्टी से वेदी निर्माण, शांति पाठ, शास्त्रों में वर्णित मंत्रों के बीच आह्वान, प्रेत योनि में गई बेटियों के पिंडों का पूजन, अर्पण और तर्पण किया गया। अंत में पंच बलि के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ।  यह अनुष्ठान हमें याद दिलाता है कि बेटियों का जीवन अमूल्य है और हमें उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static