दीपिका के ससुर ब्रेन स्ट्रोक के बाद हुए पैरालाइज्ड, शोएब बोले- हमारे लिए दुआ करें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 02:00 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम इस समय मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। हाल में एक्टर के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बात की जानकारी दीपिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी। वहीं अब ब्रेन स्ट्रोक के बाद शोएब के पिता के शरीर के बाएं हिस्से को लकवा मार गया है। इस बारे में शोएब ने पोस्ट शेयर कर बताया और साथ ही फैंस से दुआ करने की अपील की। 

शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर अपने पिता की हेल्थ अपडेट दी है। शोएब ने बताया कि उनके पिता की हालत पहले से बेहतर है लेकिन फिलहाल उन्हें 2-3 दिन आईसीयू में रखा जाएगा। वे कहते हैं, 'ब्रेन स्ट्रोक के बाद के 72 घंटे कापी महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसी हालत वाले मरीजों को आईसीयू में निगरानी में रखा जाता है। पापा को इस बार क्लाॅटिंग हुई है। जो सिर के लेफ्ट साइड में हुई है।' 

PunjabKesari

वहा आगे कहते हैं, 'क्लाॅटिंग बहुत छोटी है लेकिन उसके प्लेसमेंट की वजह से पापा के लेफ्ट साइड वाला हिस्सा पैरालाइज हो गया है। उनके हाथ-पैर मूव नहीं कर रहे हैं। उनके चेहरे पर भी हल्का असर हुआ है। मैं उनसे मिल नहीं पा रहा क्योंकि वो आईसीयू में है। हमें वहां जाने की इजाजत नहीं है। मैं अस्पताल में ही हूं और दिन मे दो बार मिलता हूं। कृप्या हमारे लिए प्रार्थना करें।'

PunjabKesari

बता दें इससे पहले भी शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर पिता को आए ब्रेन स्ट्रोक के बारे में बताया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, 'आप सब लोगों की दुआओं और सहारे की जरूरत है। पापा को रात में ब्रेन स्ट्रोक की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह इस समय आईसीयू में है। कृप्या आप सभी दुआ कीजिए कि अल्लाह उन्हें जल्दी ठीक कर दें।' 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static