शिल्पा शेट्टी ने 20 किलो डंबल के साथ किया स्क्वाट,  खुद को मेंटेन करने के दिए आसान Tips

punjabkesari.in Monday, Oct 25, 2021 - 11:59 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिटनेस के चर्चे से दूर दूर तक हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में होती है, तभी तो वह अकसर फिट बॉडी को समय-समय पर फ्लॉन्ट करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में वह  वह 20 किलो डम्बल के साथ स्क्वाट करती नजर आई, इसके साथ उन्होंने खुद को मेंटेन करने के कुछ टिपस् भी दिए हैं, जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आपको इच्छा शक्ति मिलती नहीं, इसे बनाना पड़ता है।  एक्ट्रेस का मानना है कि अगर आप  अपना दिल और दिमाग किसी चीज में लगा लें तो , तो कुछ भी असंभव  नही है। उन्होंने बताया कि- मैं कुछ दिन से  इसे हासिल करने का लक्ष्य बना रही थी और आखिरकार यह हो गया। 

PunjabKesari
शिल्पा ने आगे लिखा- यह आसान लग सकता है, लेकिन 20 किलो  डम्बल के साथ स्क्वाट लगाना आसान नहीं है। यह शरीर के निचले हिस्से में मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है, और इससे वजन घटाने की भी मदद मिलती है। उन्होंने आखिर में  लिखा- दिन और सप्ताह की शानदार शुरुआत। 

PunjabKesari
खुद को मेंटेन रखने के लिए शिल्पा हर तरह की एक्सरसाइज करती हैं। जिसमें कार्डियो वर्कआउट से लेकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योगा भी शामिल है। वे सप्ताह में सिर्फ पांच दिन वर्कआउट करती हैं। इनमें से दो दिन योग, दो दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एक दिन कार्डियो के लिए रिजर्व रहता है। तनाव कम करने के लिए वे योगा के बाद 10 मिनट का मेडिटेशन भी लेती हैं।

PunjabKesari
स्क्वाट्स के फायदे

  • स्क्वॉट्स वजन कम करने वाली घर पर की जाने वाली सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। 
  • इसे करने से पैर मजबूत होने के साथ ही पेट की चर्बी भी तेजी से बर्न होती है। 
  • साथ ही हिप्‍स की चर्बी दूर करने में स्क्वाट्स बहुत फायदेमंद है।
  •  नियमित रूप से इसे करने से टांगे, हिप्‍स और पूरा शरीर शेप में आता है। 
  • इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का ब्‍लड सर्कुलेशन सही से होता है। 
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित रहता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
     

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static