कंगना पर जादू-टोना  का आरोप लगाने वाले शेखर सुमन के बदले बोल, कहा- अब कोई गिला- शिकवा नहीं

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 07:34 PM (IST)

कहते हैं ना जब इंसान का वक्त बदलता है तो उसकी प्रति लोगों की सोच भी बदल जाती है। कंगना रनौत के मामले में यह कहना गलत नहीं होगा क्योंकि जो इंसान कभी इस एक्ट्रेस को पसंद भी नहीं करता था अब अचानक उनके बाेल बदल गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी मैदान में उतरी  एक्ट्रेस अब कुछ लोगों की हेट लिस्ट से हटती दिखाई दे रही है।

PunjabKesari
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और दिग्गज अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में तो आप जानते ही होंगे। कभी ये दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे, पर फिर यह प्यार दुश्मनी में तबदील हो गया।  ब्रेकअप के बाद  अध्ययन ने आरोप लगाया था कि कंगना ड्रग्स लेती हैं और वह जादू-टोना भी करती हैं। उस समय शेखर सुमन भी कंगना से काफी  नाराज दिखाई दिए थे, पर एक्टर की सोच बदल गई है।

PunjabKesari
हाल ही में 'जूम' के साथ इंटरव्यू में शेखर सुमन ने अध्ययन और कंगना के रिश्ते पर बात करते हुए कहा- 'हम सभी जिंदगी में तमाम पड़ाव से गुजरते हैं। जो आज सही लगता है, वो शायद कल ना लगे। कोई भी एक रिश्ता रखना, ब्रेकअप करना और फिर यूं ही आगे बढ़ जाना नहीं चाहता। हर कपल चाहता है कि उसका रिश्ता हमेशा के लिए हो।' वह आगे कहते हैं- कंगना और अध्ययन साथ में थे तब काफी खुश थे और फिर वो अपने-अपने रास्ते चले गए। ये होना लिखा था तो उनके बीच अब कोई बुरी फीलिंग या दुश्मनी नहीं है। कभी-कभी चीजें खराब हो जाती हैं लेकिन आपको पीछे पलटकर चीजों को प्यार से देखना चाहिए।

PunjabKesari
एक्टर की बातों से तो यही लग रहा है कि उन्हें अब कंगना से कोई गिला- शिकवा नहीं है। याद हो कि ऋतिक और कंगना के झगड़े के दौरान शेखर ने एक्ट्रेस के बारे में काफी भला बुरा बोला था। उन्होंने कहा था कि- मैं अपने बेटे अध्ययन को लेकर काफी चिंतित था, मेरा वो एकलौता बेटा है और उसके लिए बोलना मेरा फर्ज है। शेखर ने यह भी दावा किया था कि- कंगना ऋतिक से एकतरफा प्यार करती थी। ऋतिक की कंगना में कोई दिलचस्पी नहीं थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static