SSR Case: सुशांत की मौत को पूरे हुए 6 महीने, शेखर सुमन बोले- क्या कोई उम्मीद बची है?

punjabkesari.in Monday, Dec 14, 2020 - 11:36 AM (IST)

आज से 6 महीने पहले बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज उनकी मौत को पूरे 6 महीने पूरे हो गए हैं लेकिन अभी तक एक्टर को न्याय नहीं मिल पाया है। फैंस और परिवार वालों को आज भी विश्वास है कि उनके इकलौते बेटे को जरूर न्याय मिलेगा लेकिन अभी तक एक्टर का केस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में अब शेखर सुमन ने एक्टर की याद में कुछ ट्वीट किए हैं। 

PunjabKesari

सुशांत को याद कर शेखर सुमन ने फिर किया ट्वीट 

शेखर सुमन सोशल  मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खासकर सुशांत सिंह राजपूत केस में वह काफी एक्टिव हैं और आए दिन एक्टर के लिए न्याय मांग रहे हैं और ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक बार फिर से ट्वीट किया है। शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा ,' कल सुशांत को गए हुए 6 महीने पूरे हो जाएंगे। अभी तक हम सभी फाइनल वर्डिक्ट का इंतजार कर रहे हैं। कौन दोषी है इससे किसी कोई फर्क नहीं तो हम लोग क्यों अभी भी सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए रो रहे हैं क्या वाकई कोई उम्मीद बची है। चलो हम सब मिल कर कल अपनी आवाज फिर से बुलंद करें।' इस ट्वीट के जरिए शेखर सुमन ने सुशांत के लिए डिजीटल  प्रोटेस्ट करने के लिए भी मांग की है। 

देर से मिला न्याय , न्याय नहीं होता : शेखर सुमन 

शेखर सुमन ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा ,' सभी समाचार चैनलों, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे सुशांत की मौत के मामले की फिर से सुनवाई करें और न्याय की मांग करें क्योंकि 'देर से मिला न्याय, न्याय नहीं होता' छह महीने बीत जाने के बाद से मामले को बंद करने की जरूरत है।'

PunjabKesari

आपको बता दें कि शेखर सुमन लगातार एक्टर को न्याय दिलाने के लिए मांग कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर सीबीआई से भी सवाल किए थे कि वह कब तक इस केस में कोई अपडेट देगी। 

आपको क्या लगता है कि क्या सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिल पाएगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static